Google Analytics Meta Pixel यह एक्सरसाइज बताएगी कि आप स्वस्थ हैं कि नहीं, जानिए कैसे? - Ekhabri.com

यह एक्सरसाइज बताएगी कि आप स्वस्थ हैं कि नहीं, जानिए कैसे?

रायपुर। एक्सरसाइज या योग करते समय अक्सर बहुत से लोग बैलेंस नहीं बना पाते। क्या आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। अगर आपको भी एक पैर पर खड़े होने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है तो यह एक ऐसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

जो बॉडी को बैलेंस नहीं कर पाते, उनमें स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा

 

ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोट्र्स मेडिसिन में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग लोग जो 10 सेकंड के लिए एक पैर पर संतुलन नहीं बना सकते, उनकी मौत का खतरा 10 सालों में लगभग दोगुना बढ़ जाता है। आपकी हेल्थ का पता इस चीज से लगाया जा सकता है कि आप कितनी अच्छी तरह से अपनी बॉडी को बैलेंस कर पाते हैं। इससे पहले हुई एक और रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि जो लोग एक पैर पर खड़े होकर बॉडी को बैलेंस नहीं कर पाते, उनमें स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा होता है।

 

एक्सपट्र्स ने 12 साल तक एक स्टडी की

 

इसके लिए यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड और ब्राजील के एक्सपट्र्स ने 12 साल तक एक स्टडी की, जिसमें खुलासा हुआ कि मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग लोग जो 10 सेकंड तक एक पैर पर खड़े होकर अपनी बॉडी को बैलेंस नहीं कर पाते, उनमें 10 सालों में मौत का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। जो लोग इस टेस्ट में फेल हुए, उनकी सेहत ज्यादा खराब पाई गई। 10 सेकेंड तक एक पैर पर ना खड़े रह पाने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज की समस्या टेस्ट में सफल रहे लोगों की तुलना में ज्यादा कॉमन थी। ऐसे लोगों में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिसीज की शिकायत भी ज्यादा देखने को मिली।

Read Also  28 साल के गेंदबाज ने रचा इतिहास, 6 गेंदों पर झटके 5 विकेट

 

शरीर के खराब संतुलन का सीधा संबंध खराब जीवनशैली से

 

रिसर्च के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर क्लाडिओ गिल अराजुओ ने कहा, मुझे लगता है कि शरीर के खराब संतुलन का सीधा संबंध खराब जीवनशैली से है। इसका मतलब है कि ऐसे लोग फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज नहीं करते हैं। बुजुर्ग लोग अक्सर गिरकर चोट खा जाते हैं या फिर उनकी हड्डियां टूट जाती हैं। खराब बैलेंस को इससे जोड़कर भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से 51-75 साल के बुजुर्ग लोगों के रुटीन हेल्थ चेक अप में सेफ बैलेंस टेस्ट को भी शामिल किया जाना चाहिए।

 

रिसर्च में 51 से 75 साल के कुल 1702 लोगों को शामिल किया

 

रिसर्च में 51 से 75 साल के कुल 1702 लोगों को शामिल किया गया। यह रिसर्च साल 2008 से लेकर 2020 तक चली। शुरुआत में, सभी प्रतिभागियों को बिना किसी सहारे के 10 सेकंड के लिए एक पैर पर खड़े होने के लिए कहा गया। इस दौरान प्रतिभागियों से एक पैर को दूसरे पैर के पीछे रखने के लिए और दोनों हाथों को साइड में रखने के लिए कहा गया। एक पैर पर खड़े होने के लिए उन्हें सिर्फ तीन मौके दिए गए।

 

5 लोगों में से 1 व्यक्ति इस टेस्ट में फेल

 

रिसर्च के दौरान 5 लोगों में से 1 व्यक्ति इस टेस्ट में फेल हो गया। टेस्ट के बाद अगले 10 सालों के अंदर 123 लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। मरने वाले लोगों में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा थी, जो इस टेस्ट को पास नहीं कर पाए थे। शोधकर्ताओं ने कहा कि स्टडी में कुछ सीमाएं थीं, जिसमें सभी प्रतिभागी ब्राजीलियाई थे, जिसका मतलब है कि स्टडी के नतीजे अन्य नस्ल और देशों पर पूरी तरह लागू नहीं हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *