छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के साथ मौसम की गर्मी चढती जा रही है। इस दोहरी गर्मी में राज नेताओं के समक्ष दिमागी संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। चुनाव में विवादित बयान बडा नुकसान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान के कारण चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पडता है, इसके बावजूद विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजनांदगांव में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बोल के बोल बिगड़ गए।
महंत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए, नरेंद्र मोदी का मुड़ यानी सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और ये आदमी भूपेश बघेल हो सकते हैं, देवेंद्र यादव हो सकते हैं, इन्हें जीताकर दिल्ली भेजिए। महंत का बयान आते ही भाजपा हमलावर हो गई। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी। देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं। महंत का बयान हिंसक, भड़काऊ और उग्र है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता बौखला गई है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। इस बार 11 सीटों में उनको एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने X पोस्ट पर लिखा – पृथ्वी के 7 महाद्वीप, 193 देश, 300 से अधिक अंतराष्ट्रीय फोरम भारत के जिस प्रधानमंत्री को विश्व का शिखर राजनेता मानते हैं। छत्तीसगढ़ की धरती से उनका सिर फोड़ने को प्रोत्साहित करना निकृष्ट मानसिकता का परिचायक है। छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान है।
कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए निजी हमले को मुद्दा बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को महारत हासिल है। गुजरात चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने उपर किए गए आपत्तिजनक बयानों को मुद्दा बना दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने हर मंच से कांग्रेस नेताओं के ‘मौत का सौदागर’, ‘नीच आदमी’ और ‘नाली का कीड़ा’ जैसे बयानों को मुद्दा बनाया था। गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत इस बात का साफ इशारा है कि मोदी के अपमान का हमेशा से भाजपा को फायदा होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...