वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर में बकरीद के दिन कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास बनी मल्टी-लेवल पार्किंग में ही बकरा काट दिया। बकरा पार्किंग के पिछले हिस्से में काटा गया। खबर है कि यहां दो बकरे काटे गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों तक पहुंच गया। जो वीडियो सामने आया है उसमें एक बकरे को पार्किंग परिसर में बांधा गया है, जैसे उसे वहीं पाला गया हो। मामले में अब दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को शिकायत मिली तो एक टीम ऑक्सीजन गार्डन के पास मल्टी लेवल पार्किंग पहुंची यहां पार्किंग का ठेकेदार मोहम्मद शोएब उर्फ शिबू और उसके कुछ साथी मिले। यही यहां गोश्त काट रहे थे। दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में बकरा काटने की जानकारी मिलने पर नगर निगम के द्वारा जांच की जा रही है एवं पार्किंग ठेकेदार को परिसर के गलत इस्तेमाल के संबंध में नोटिस दिया जा रहा है।
राजेश मूणत ने उठाए सवाल किया ट्वीट:
https://twitter.com/RajeshMunat/status/1546470480739151873?t=XasJwoDOJ0Ap13Go878Rmw&s=19
जारी हुई थी गाइडलाइन
इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉम्र्स संगठन और अन्य धर्म गुरुओं की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई थी। गाइडलाइन में कहा गया था जानवर को खुले में न बांधें। दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अपशिष्ट पदार्थ फुटपाथ, सड़कों या सीवरों में नहीं पडऩा चाहिए। बलि की अनुमति केवल निर्धारित स्थानों पर ही दी गई है। इसके साथ ही परिवहन या बाजार में जानवरों के साथ कोई क्रूरता नहीं होनी चाहिए। कुर्बानी बूचडख़ाने में करें, न कि अपने घर के अंदर या अपने दरवाजे के बाहर, और यह भी सुनिश्चित करें कि खून या मैला सड़क पर न जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...