Google Analytics Meta Pixel अमरनाथ यात्रा से लौटे यात्रियों ने बताया मंजर, बोले भोलेनाथ की कृपा से हम सकुशल लौटे - Ekhabri.com

अमरनाथ यात्रा से लौटे यात्रियों ने बताया मंजर, बोले भोलेनाथ की कृपा से हम सकुशल लौटे

 

 

रायपुर। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के कारण कई लोग बह गए। हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कई अब भी लापता हैं। मुश्किल यात्रा पूरी कर रायपुर के 9 तीर्थ यात्रियों का जत्था वापस लौटा है। रायपुर के नवरतन माहेश्वरी, अजय देवांगन, डॉ. निर्मल कुमार अग्रवाल, ललित बागड़ी, विकास मालानी, धर्मेश झंवर, अविनाश शिरके, निर्भय जैन और डॉ दीपक पांडे इनमें शामिल थे। इस गु्रप के नवरतन माहेश्वरी ने बताया इस यात्रा का हैरान करने देने वाला एक्सपीरिएंस रहा। नवरतन ने बताया कि रायपुर से तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना होकर 3 जुलाई को अमरनाथ धाम के पास पहुंचा। पहाड़ों में 25 से 30 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं। बालटाल नाम की जगह से गुफा के कुछ करीब यात्रियों को पहुंचाया जाता है, जहां से आगे पैदल जाना होता है। इस सफर को अधिकांश लोग पैदल या खच्चर के सहारे भी पूरा करते हैं। हमने हेलीकाप्टर बुक किया था, 7 जुलाई को हम बालटाल से उड़ान भरने वाले थे मगर अचानक मौसम खराब हो गया। बारिश और तेज हवाओं की वजह से चॉपर उड़ नहीं कर सका। डर था कहीं हमें बिना दर्शन के ही लौटना न पड़े, एविएशन टीम से हमने बात की 8 जुलाई को फिर से हेलीकाप्टर से ऊपर पहाड़ों में जाने की बात तय हुई। हम सुबह पहुंच गए और हेलीकाप्टर से गुफा के करीब पहुंचे। मगर इसके बाद भी कुछ किलोमीटर की ऊंची चढ़ाई करनी थी। नवरतन ने बताया कि हम मुश्किल चढ़ाई को पार करते हुए ऊपर जा पहुंचे। बाबा बर्फानी के दर्शन हुए तो सारी थकान मिट गई। मन किया कुछ देर यहीं रुकें। हम रुके भी फिर बार-बार हो रही अनाउंसमेंट पर ध्यान गया। वहां माइक पर कहा जा रहा था कि दर्शन के बाद फौरन नीचे लौटें, मौसम खराब हो रहा है। हम नीचे लौट आए। बमुश्किल 2 से तीन घंटे का गैप हुआ कि खबर आई कि वहां बादल फट गया कई लोग बह गए। तब हम काफी नीचे आ चुके थे। हमें एक टेंट में रोका गया, हम यहीं रहे। इसके बाद बालटाल से वापस आए। यात्रियों को जल्द से जल्द वापस भेजा जा रहा था।

Read Also  आम नागरिकों का काम समय पर होना सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री 

 

7-8 घंटे का जाम

 

यात्रा के दौरान रायपुर के यात्री जाम में भी फंसे। रास्ते में श्रीनगर से बालटाल के बीच सड़क पर लैंड स्लाइड हुआ था। पूरा का पूरा ट्रैफिक थम गया। कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हम करीब 7-8 घंटे रास्ते में ही फंसे रह गए। जेसीबी से बॉर्डर रोड ओपनिंग टीम मलबा हटाने का काम कर रही थी। कुछ देर बाद एक-एक कर गाडिय़ों को रवाना किया गया। रास्ते में हमने मलबे में दबे मकान और कारें देखीं।
नवरतन ने बताया कि अमरनाथ यात्रा में हम जैसे-जैसे ऊपर जाते हैं, रास्ता खराब होता जाता है। बड़े-बड़े पत्थरों पर चलना, चढाई वाला रास्ता थका देता है। हमारे साथी डॉ निर्मल का पत्थरों पर चलते वक्त पैर मुड़ गया और असहनीय पीड़ा उन्हें हुई। साथी अजय देवांगन की सांसें फूल गईं वो गश खाकर बेसुध हो गए। फौरन हमारी मदद वहां तैनात जवानों ने की। मेडिकल फैसिलिटी दी गई, टेंट पर रेस्ट करवाया। थोड़ा ठीक महसूस होने पर हम फिर आगे बढ़े।

 

कुछ इंच का रास्ता और खाई

 

नवरतन ने बताया कि गुफा की ओर जाते वक्त बेहद पथरीला मुश्किल रास्ता होता है। एक पैच तो ऐसा आया जहां 180 डिग्री का मोड़ था, कुछ ही इंच का रास्ता था, बस एक आदमी ही पैर रख सकता था। वहां भी कुछ लकड़ी के पाटे वगैरह लगाकर फोर्स ने जगह बनाई थी। सैन्य बलों के जवान बड़ी सावधानी से एक-एककर यात्रियों को दूसरी तरफ भेजने में मदद कर रहे थे। उस मोड़ को देखकर सभी टेंशन में थे, कई फीट नीचे खाई और नदी थी, मगर जवानों ने पूरी सहायता की। अमरनाथ यात्रा पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण बंद थी। ये यात्रा इस साल बीती 30 जून से शुरू हुई है। 43 दिवसीय यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस यात्रा में अब तक 65,000 से अधिक तीर्थ यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्र्फानी के दर्शन किए हैं अगस्त तक ये तादाद 3 लाख तक जा सकती है। वहीं मौसम खराब होने के कारण बीच में 2 से 3 दिन तक यात्रा को रोकना भी पड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *