Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी - Ekhabri.com

कही-सुनी

हास्य रस में बुनी हुई एक हल्की -फुल्की अन्दाज में- जो राजनीति, अफसर साहब के आसपास की गलियों से होते हुए पाठकों तक पहुचीं।

  • रवि भोई (प्रबंध संपादक समवेत सृजन एवं स्वतंत्र पत्रकार)

अलग तरह की गवर्नर

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के काम का अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। इनके पहले यहां छह राज्यपाल रह चुके हैं, उनका कब एक साल या कार्यकाल पूरा हुआ, लोगों को पता ही नहीं चला। सुश्री अनुसुइया उइके की आम जनता और मीडिया से खुलकर बात करने व कभी-कभी सरकार की सांसे फूला देने की शैली ने लोगों का ध्यान राजभवन की तरफ खींचा है। सरकार के करीबी लोगों पर आयकर के छापे के बाद मंत्रिमंडल का राजभवन की शरण में जाने की घटना हो या फिर विधेयकों की मंजूरी के लिए मंत्रियों का राजभवन पहुंचना, राज्यपाल की ताकत को बयां करता है। एक साल में राजभवन और सरकार में खट्टे-मीठे रिश्तों की गूंज के बाद 29 जुलाई को पहली वर्षगांठ पर राज्यपाल को बधाई देने के लिए मंत्री रविंद्र चौबे का जाना कई संदेश भी दे गया। एक बात तो साफ़ है कि सुश्री अनुसुइया उइके ने यह तो बता दिया कि किसी संस्था को कितना महत्वपूर्ण बनाना है, यह वहां बैठे व्यक्ति पर निर्भर करता है। सुश्री उइके के काम के अंदाज को लेकर लोग राजनीतिक मायने भी निकालने लगे हैं।

कौन होगा अगला मुख्य सचिव ?

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर. पी. मंडल नवंबर में रिटायर होने वाले हैं। रिटायरमेंट को अभी चार महीने बचे हैं, लेकिन नए मुख्य सचिव को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। नए मुख्य सचिव के लिए अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सुब्रत साहू का नाम चर्चा में है। 1989 बैच के आईएएस अमिताभ जैन जून 2025 में रिटायर होंगे। 1992 बैच के आईएएस सुब्रत साहू जुलाई 2028 तक सेवा में रहेंगे। सुब्रत साहू अभी गृह और ऊर्जा के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव भी हैं, इस कारण उन्हें मुख्यमंत्री का करीबी माना जा रहा है। इनके पिता भी ओडिशा के मुख्य सचिव रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के रहने वाले अमिताभ जैन के मुकाबले सुब्रत साहू को रेस में आगे बताया जा रहा है , लेकिन सुब्रत साहू की सेवा अभी 28 साल ही हुई है। मुख्य सचिव के लिए न्यूनतम सेवा 30 वर्ष होना जरुरी है। चाहे तो भारत सरकार इसमें छूट दे सकती है। अब देखते हैं चार महीने बाद क्या फार्मूला फिट होता है। वैसे आरपी मंडल के बैच के अफसर सीके खेतान भी है, वरिष्ठता सूची में श्री खेतान का नाम ऊपर होने के बाद भी भूपेश सरकार ने उन्हें चीफ सेक्रेटरी नहीं बनाया, इसलिए उन्हें आठ महीने के लिए जिम्मेदारी मिलेगी, इसकी उम्मीद कम लगती है। श्री खेतान जुलाई 2021 में रिटायर होंगे।

Read Also  बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में बडा प्रशासनिक फेर बदल राजधानी को मिला नया कलेक्टर, मुख्यमंत्री और जनसंपर्क को नया विशेष सचिव सह आयुक्त, देखें लिस्ट

मंत्री के दरबार में न्याय की गुहार

कहते हैं गांवों को शहरों से जोड़ने और उनके विकास का ठेका दिलाने के लिए मंत्री के एक विशेष सहायक ने दो -तीन ठेकेदारों से एडवांस ले लिया, लेकिन ठेकेदारों को काम मिला नहीं। अपने खास ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए विशेष सहायक ने संबंधित विभाग के अफसर को ताकीद भी कर दिया था। लेकिन अफसर ने ऐसा खेल खेला कि उन्हीं ठेकेदारों को काम नहीं मिला। विशेष सहायक ने ठेका देने के लिए जिस अफसर को ताकीद किया था, वे एक भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं और अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कहे जाते हैं। इस कारण विशेष सहायक उस अफसर को कुछ कह नहीं पाए और उनका कुछ कर भी नहीं पाए। काम न मिलने के बाद ठेकेदार विशेष सहायक से एडवांस वापस करने की मांग की। कहते हैं विशेष सहायक साहब एडवांस लौटने में आगे-पीछे हुए तो ठेकेदार मंत्री जी के पास पहुंचकर सारी चीजों की जानकारी दी और उनका एडवांस लौटने का आग्रह किया। एडवांस वापस मिला या नहीं, इसकी खबर तो बाहर नहीं आई, लेकिन विशेष सहायक के पर कतरे जाने की खबर जरूर आई।

संस्कृति परिषद की कमान पत्रकार को ?

भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य की करीब नौ संस्थाओं का एकीकरण कर छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन का फैसला किया है। इस परिषद के गठन से कुछ अकादमी और पीठ के साथ नाच-गाने की संस्थाओं का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। अभी अलग-अलग संस्थाएं होने से उनके मुखिया भी अलग-अलग हैं। सरकार के फैसले से उनमें खलबली मच गई है। संस्कृति परिषद का स्वरूप अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, पर अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ यह अस्तित्व में आ जाएगा। कहते हैं परिषद के अध्यक्ष के लिए एक वरिष्ठ पत्रकार का नाम चल रहा है। भूपेश बघेल सरकार में अभी तीन पत्रकार मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। परिषद का अध्यक्ष भी कोई पत्रकार बनता है, तो पत्रकारों के लिए नया रास्ता ही खुलेगा।

Read Also  रायपुर: चंगोराभाठा में युवक की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

फोन टेप का सच

फोन टेप का मसला हमेशा राजनीतिक मुद्दा बन जाता है। सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, विरोधी दल सरकार पर उनके नेताओं के फोन टेप का आरोप तो लगाता है। छत्तीसगढ़ में भी फोन टेप को लेकर राजनीति गर्म ही रहती है। हल्ला है कि यहाँ भी कुछ नेताओं और पत्रकारों के फोन हाल ही के दिनों में टेप किए गए। यह कितना सच है, इसकी कोई पुष्टि तो नहीं कर रहा है, लेकिन फोन टेप की आशंका पर एक पत्रकार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से भिड़ गए और भारत सरकार के कार्मिक व गृह मंत्रालय से इस बारे में उनकी शिकायत की बात भी कह दी।

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *