Google Analytics Meta Pixel विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासनिक सख्ती- कलेक्टर जारी करेंगे धारा 144 लागू करने का आदेश - Ekhabri.com

विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासनिक सख्ती- कलेक्टर जारी करेंगे धारा 144 लागू करने का आदेश

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के विपक्षी दल और कई कर्मचारी संगठन इस दौरान विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सख्ती बरतने के मूड में है। विधानसभा भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। जिला प्रशासन की एक बैठक में रायपुर के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने कुछ निर्देश जारी किए हैं। दरअसल उन्हें रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने एक रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा कुछ विरोध प्रदर्शन किए जाने की सूचना थी। रायपुर कलेक्टर ने विधान सभा बिल्डिंग के आसपास से गुजरने वाली सड़कों पर धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है। रायपुर कलेक्टर की तरफ से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक ज्ञान गंगा स्कूल टर्निंग पॉइंट से जीरो पॉइंट, अवंती बाई चौक से वीआईपी तिराहा से जीरो पॉइंट तक बरौदा चौक से जीरो पॉइंट तक, कचना मोड़ से धनेली मोड़ तक धारा 144 लागू रहेगी । इन सड़कों पर किसी भी तरह की सभा, समारोह प्रदर्शन, जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे, यह प्रतिबंध 20 जुलाई से 27 जुलाई तक लागू रहेगा।

सदन के भीतर हंगामे की तैयारी

छत्तीसगढ़ का प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने तैयारी कर रहा है । जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक ली जाएगी । इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में खाद की सप्लाई, बीज की क्वालिटी, युवाओं के रोजगार, प्रदेश में बढ़े आपराधिक मामलों जैसे विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...