Google Analytics Meta Pixel अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन - Ekhabri.com

अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन

रायपुर। सोमवार की दोपहर रायपुर की सड़क पर अजीब हालात देखने को मिले। अंबेडकर चौक के पास रायपुर की पुलिस कुछ लड़कों से धक्का-मुक्की करती दिखी। लड़कों के शरीर पर कपड़े नहीं थे वो नारेबाजी कर रहे थे। इन लड़कों के तन को स्कार्फ से ढंककर पुलिस इन्हें जबरन पेट्रोलिंग वाहन में बैठा रही थी। नग्न अवस्था में ये लड़के पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। पता चला कि ये लड़के अनुसूचित जाति समाज से ताल्लुक रखते हैं। ये युवक प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग पर अत्याचार का दावा करते हुए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। युवकों ने कहा कि लगातार रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कहीं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ मारपीट हो रही है, कहीं हत्या तो कहीं उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। मगर जिम्मेदार इनकी नहीं सुन रहे, इन्हें न्याय नहीं मिल रहा, इसलिए ये विरोध प्रदर्शन किया गया। इधर, बिलासपुर से भी कुछ लोग यहां प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे। मगर उन्हें पुलिस ने पहले ही रोक लिया। इसके खिलाफ युवकों ने जमकर नारेबाज भी की। इस नग्न विरोध प्रदर्शन से जुड़े युवक महेंद्र सिंह खांडे ने बताया कि लगातार अनुसूचित जाति वर्ग अपनी शिकायतें पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों के पास लेकर पहुंचता है। मगर कोई कार्रवाई नहीं होती। इसी वजह से रायपुर के अंबेडकर चौक पर आकर युवकों ने ये प्रदर्शन किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमारे 12 साथियों को हिरासत में लिया है। सुबह से मुझे भी हिरासत में लिया गया था बाद में छोड़ा गया। सभी साथी बिलासपुर से रायपुर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। रायपुर में नग्न प्रदर्शन करने वालों में – संजीत बर्मन, मनीष गायकवाड़, विनय कौशल,पंकज भास्कर 5.आशीष टंडन, बिरेंद्र घृतलहरे, .सुरेंदर लहरे, .सतनाम दीप भारद्वाज, राजकुमार सोनवानी, गणेशराम बघेल, साहिल बघेल, तामेश्वर बघेल शामिल थे।

Read Also  भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर ब्लॉक में दो-दो रुरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे

पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया तीन महीने पहले रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहने वाले गंगाराम मारकंडे ने कांग्रेस नेता आकाशदीप गिल और उसके कारोबारी रिश्तेदार जगमीर गरचा से तंग आकर आत्महत्या कर ली। दोनों को पुलिस फरार बता रही है। जबकि दोनों अदालतों में वकील के जरिए जमानत की अर्जियां दे रहे हैं, गरचा ने बढ़ती उम्र और इलाज का बहाना कर दिया, रायपुर के अस्पताल में इलाज भी करवाया मृतक गंगा के घर वालों ने सारी बातें पुलिस को बताईं मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग शहरों कई घटनाएं हैं जिनमें अनुसूचित जाति वर्ग के लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं।

कलेक्टर ने कर दिया था अनुमति देने से इंकार

इस आंदोलन को अनुमति देने से रायपुर कलेक्टर ने इंकार कर दिया था। इसे लेकर प्रदर्शनकारी युवक संजीत बर्मन ने कहा- ऐसे आदेश का हमें कोई परवाह नहीं है, अगर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए हमारी जान चली जाती है वो भी हमें मंजूर है। लेकिन जातीय अत्याचार नहीं सहेंगे। संजीत बर्मन ने बताया हम जिम्मेदारों से पूछना चाहते हैं कि वह अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भारत देश की नागरिक मानते हैं कि नहीं। रायपुर के मृतक गंगाराम मारकंडे के दोषी फरार हैं, पुलिस हमारे लोगों की आंख में धूल झोंकने के लिए इनाम घोषित कर रही है। उनके कबाड़ संपत्ति को कुर्क करने का भी आदेश दे रखी है, लेकिन आरोपी पैसे के बल पर अपनी मनमानी कर रहे हैं। मारकंडे के चार पेज के सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम,पद एवं कार्य स्पष्ट रूप से उल्लेखित किए हैं, साथ ही उन्होंने सुसाइड नोट के हर पन्ने पर हस्ताक्षर किए हैं। मगर आरोपी फरार हैं। हमने भारत के संविधान पर विश्वास करते हुए पुलिस से निवेदन किए, प्रशासन को आवेदन भेजे, न्यायपालिका से न्याय मिलने की उम्मीद लगाए रहे, अफसोस हर जगह से हमें निराशा हाथ लगी और हमें यूं बिना कपड़ों के सड़क पर उतरना पड़ा। आगे भी हमारा विरोध जारी रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...