एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शमशेरा’ एक दिन पहले शुक्रवार (22 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स आॅफिस पर देखने को मिल रहा है। ‘शमशेरा’ फर्स्ट-डे यानी पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर अच्छी ओपनिंग करने में फेल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी ‘शमशेरा’ ओपनिंग-डे पर सिर्फ 10.25 करोड़ रुपए का ही बॉक्स आॅफिस कलेक्शन कर पाई है। इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड 5,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इंडिया में फिल्म को 4,350 स्क्रीन्स मिली हैं। इसके बावजूद यह फिल्म अच्छी ओपनिंग करने में कामयाब नहीं हो पाई है।
दुनियाभर में फिल्म के कई शोज कैंसिल
बताया जा रहा है कि पहले दिन खराब प्रदर्शन के बाद दुनियाभर में फिल्म के कई शोज कैंसिल भी कर दिए गए हैं। ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि रणबीर की यह कमबैक फिल्म उनकी एक और फ्लॉप साबित होगी। हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि फर्स्ट वीकेंड (शनिवार और रविवार) में फिल्म के बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। रणबीर ने ‘शमशेरा’ से चार साल बाद वापसी की है। वे आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में नजर आए थे।
पृथ्वीराज-गंगुबाई को भी पीछे नहीं छोड़ पाई ‘शमशेरा’
हालांकि, खराब ओपनिंग के बाद भी ‘शमशेरा’ रणबीर कपूर के करियर की 6वीं हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। वहीं ओपनिंग-डे पर कमाई के मामले में रणबीर की फिल्म अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ (10.70 करोड़ रुपए) और आलिया भट्ट की ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ (10.50 करोड़) को भी पीछे नहीं छोड़ पाई है। बताया जा रहा है कि ‘शमशेरा’ अगर 165 करोड़ रुपए से ज्यादा का आल टाइम बिजनेस कर लेगी, तब यह फिल्म हिट मानी जाएगी। हालांकि, ट्रे़ड एनालिस्टों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप साबित होगी। करण मल्?होत्रा के डायरेक्?शन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा संजय दत्त, वाणी कपूर, रोनित रॉय और सौरभ शुक्?ला भी लीड रोल में हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...