रायपुर। देर रात्रि की रिपोर्ट अनुसार अभी अभी प्रदेश में विभिन्न जिलों से 373 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें से 93 नए मामले अभी मिले हैं। वहीं 357 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रात्रि 11.15 बजे की मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी अभी पाए गए 93 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 50, दुर्ग से 13 , राजनांदगांव से 10,महासमुन्द से 8,कबीरधाम से 5,बिलासपुर से 3,सूरजपुर से 2,बलरामपुर व बलौदाबाजार से 1-1 शामिल है।
तेजी से बढ़ते संक्रमण से, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 1855745 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 38938 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 340043 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 10202 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 7613 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2520 मरीज सक्रिय है।
प्रदेश में आज विभिन्न जिलों से 373 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 357 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 280 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 106, दुर्ग से 42 , बस्तर से 37, बलरामपुर से 25, कोण्डागांव से 25, सूरजपुर से 9, रायगढ़ से 6, राजनांदगांव से 5, महासमुन्द से 5, बिलासपुर से 4, कांकेर से 4, कबीरधाम से 2, बलौदाबाजार से 2, जांजगीर-चांपा से 2, कोरिया से 2, धमतरी से एक, जशपुर से एक, नारायणपुर से एक और बीजापुर से एक मरीज शामिल है।
आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2427 है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न बीमारियों से पीडि़त 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें जिला रायपुर से 3, बिलासपुर से 3, सरगुजा से एक और दुर्ग से एक मरीज शामिल है।
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...