राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत देश के सभी प्रखंडों में 60 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। इस काम में संघ के 12 अनुषांगिक संगठन लगे हैं। उन संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के लिए पूरे देश में क्षेत्र के अनुसार कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। रांची में उतर पूर्व क्षेत्र के लोगों का प्रशिक्षण 30,31 जुलाई को रखा गया है।
वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अतुल जोग ने बताया कि गांव स्वावलंबी होगा तभी देश स्वावलंबी होगा। लोगों को स्वरोजगार देने के लिए हम पहले से तो काम कर ही रहे हैं। संघ की इस योजना के तहत पूरे देश में इसे अभियान के रूप में चलाना है। इस काम में लगे संगठनों के सदस्यों की प्रत्येक जिलों में एक टोली बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के नेतृत्व में पूरे देश में काम चलेगा और वनवासी कल्याण आश्रम सभी संगठनों के बीच समन्वय का काम करेगा। हमें युवाओं को रोजगार मांगने नहीं, रोजगार देने वाला बनाना है।
अतुल जोग ने कहा कि तीन वर्षों तक चलने वाली इस योजना के तहत गांवों में छोटे व मध्यम कुटीर उद्योग शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में एक रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना की जाएगी। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैंकों से ऋण दिलवाने की व्यवस्था की जाएगी। और समाज के लोगों से स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा खरीदने का आह्वान किया जाएगा।
स्वदेशी क्षेत्र संगठन मंत्री सचिन बरियार ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान में संघ के वैसे 12 अनुषांगिक संगठन लगे हैं जो आर्थिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं ये संगठन हैं सहकार भारती भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती , भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती , वनवासी कल्याण केंद्र भारतीय जनता पार्टी, विकास भारती विश्व हिंदू परिषद व ग्राहक पंचायत।
अतुल बरियार ने कहा कि पूरे देश में 15 से 29 वर्ष के 37 करोड़ युवा हैं। किसी सरकार के बस में नहीं है कि कोई इतने लोगों को रोजगार दे सके। इसलिए हमें स्वरोजगार के माध्यम को अपनाना होगा। हमें इस अभियान के माध्यम से युवाओं में उद्यमिता, रोजगार व अर्थ सृजन को एक जन आंदोलन बनाना है । श्रम का महत्व युवा समझे इसकी अभी महती आवश्यकता है। इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र के झारखंड प्रांत के अध्यक्ष सुखी उरांव, ग्राम विकास प्रमुख बिंदेश्वर साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...