गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार तड़के यहां के एक निजी अस्पताल में आग लग गई। इससे तीन महिलाओं समेत 8 कोरोना मरीज़ों की मौत हो गई। उप मुख्यमंत्री सह स्वस्थ मंत्री नितिन पटेल के मुताबिक कोरोना के उपचार के लिए सरकार से नामित नवरंगपुरा इलाक़े में स्थित श्रेय अस्पताल के आइसीयू वार्ड में तड़के 3 बजे आग लग गई। इस हादसे वहां इलाजरत 8 कोरोना मरीज़ों की मौत हो गई, जबकि आग बुझाने का प्रयास करते हुए अस्पताल के एक पर चिकित्सा कर्मी घायल भी हो गया। आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पटेल ने बताया की प्रारंभिक अनुमान है कि आग आइसीयू में किसी उपकरण में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि अस्पताल प्रशासन पर दमकल कर्मियों को देर से बुलाने का भी आरोप है। जांच के लिए गठित कमिटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। अब आग को क़ाबू कर लिया गया है और बाक़ी के 41 मरीज़ों को सरकारी एसवीपी अस्पताल में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में क़रीब 50 कोरोना मरीज़ भर्ती थे। सभी कोरोना पीड़ित बताए गए हैं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख प्रकट किया है और मृतकों के परिजनो के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना हैं। आशा है कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी और मेयर बिजल पटेल से स्थिति के बारे में बात की। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।’
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं आग लगने से घायल हुए मरीजों को 50,000 की राशि दी जाएगी।
इस बीच मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) संगीता सिंह जांच का नेतृत्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...