बॉक्स ऑफिस पर आज अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ रिलीज हो गई है। वहीं कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ गुरुवार को ही रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साउथ में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं हिंदी में इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही फिल्मों के मुकाबले ‘विक्रांत रोणा’ लाज बचाने में कामयाब रही है। इसके अलावा पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ का तो बहुत बुरा हाल है, वहीं साउथ की दो अन्य फिल्में ‘थैंक यू’ और ‘मलयंकुंजू’ भी अब बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो चुकी हैं।
विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैक्लीन की फिल्म विक्रांत रोणा हिंदी भाषा में बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पाई, लेकिन कन्नड़ में इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। ‘विक्रांत रोणा’ की रिलीज से पहले इस तरह के आंकड़े सामने आए थे कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिल सकती है, लेकिन पहले दिन फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 16.50 करोड़ की ओपनिंग की है।
शमशेरा
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। यशराज का यह पीरियड ड्रामा दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। रणबीर कपूर की एक्टिंग को छोड़ दें तो आंकड़ों के हिसाब से फिल्म इस साल की डिजास्टर साबित हो चुकी है। 2018 में संजू से करोड़ों की कमाई करके चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे रणबीर कपूर की फिल्म ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.80 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 41.77 करोड़ रुपये हो गया है।
थैंक यू
नागा चैतन्य स्टारर फिल्म साउथ में साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। क्योंकि इससे पहले नागा चैतन्य की करीब 6-7 फिल्में ही फ्लॉप रही हैं। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में मात्र 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि नागा चैतन्य की फिल्म के लिए अब तक का सबसे कम नंबर है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 9.43 करोड़ रुपये हो चुका है।
मलयंकुंजू
फहाद फासिल की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ‘मलयंकुंजू’ भले ही शुरुआत में दर्शकों को पसंद आई हो, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। इसका निर्देशन साजिमोन प्रभाकरन ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को मलयंकुंजू के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सातवें दिन इस फिल्म का कुल कारोबार 7.28 करोड़ रुपये हो चुका है।
एक विलेन रिटर्न्स
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख स्टारर एक विलेन की सीक्वल है। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ मोहित सूरी के निर्देशन में 70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। उम्मीद है कि पहले दिन ये फिल्म करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...