देश का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत (एयरक्राफ्ट कैरियर) ‘विक्रांत” नौसेना को मिल गया। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कोच्चि में इसे नौसेना के हवाले किया। नौसेना डिजाइन निदेशालय ने इसका डिजाइन तैयार किया है और जहाजरानी मंत्रालय के अधीन सीएसएल ने इसका निर्माण किया है। नौसेना ने कहा कि इस विमान वाहक पोत को जल्द ही बल में शामिल किया जाएगा और यह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा। विमान वाहक पोत के 15 अगस्त को नौसेना बेड़े में शामिल होने की संभावना है।
भारतीय नौसेना ने कहा कि इस विमान वाहक का नाम भारत के पहले विमान वाहक विक्रांत के नाम पर रखा गया है। उसने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 262 मीटर लंबे इस नए विमान वाहक की कुल क्षमता लगभग 45,000 टन है। यह अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बहुत बड़ा और अधिक उन्नत है। ये विमान कुल 88 मेगावाट बिजली की चार गैस टर्बाइनों द्वारा संचालित है। इसके निर्माण पर लगभग 20,000 करोड़ रुपये खर्च आया है।
76 प्रतिशत की स्वदेशी सामग्री के साथ निर्मित ये विमान आत्मनिर्भर भारत का एक आदर्श उदाहरण है। यह सरकार की मेक इन इंडिया पहल को बल प्रदान करता है। इस विमानवाहक पोत ने तीन सप्ताह पहले समुद्री परीक्षणों के चौथे और अंतिम चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस विमान का पहला समुद्री परीक्षण बीते वर्ष 21 अगस्त, फिर 31 अक्टूबर और इसी वर्ष 22 जनवरी को किया गया था।
इस स्वदेशी विमान वाहक से 30 विमान और हेलीकाप्टर उड़ान भर सकते हैं। यह स्वदेश निर्मित उन्नत हल्के हेलीकाप्टरों (एएलएच) और हल्के लड़ाकू विमानों के अलावा लड़ाकू जेट मिग-29, कामोव-31, मल्टी रोल हेलीकाप्टर एमएच-60 आर से युक्त एक एयर विंग का संचालन करने में सक्षम होगा।
भारत सात चुनिंदा देशों में शामिल
विक्रांत के नौसेना में शामिल होने के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी रूप से विमान वाहक पोत के डिजाइन और निर्माण की क्षमता है। भारत के अलावा अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और इटली शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...