सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील अंतर्गत ग्राम करजंवार के एक मजबूर वृद्ध ने दबंग के आतंक के सामने प्रशासन से कोई सहयोग न मिलने के कारण कलेक्टर से सपरिवार आत्मदाह की अनुमति मांगी है। पत्र के अनुसार ग्राम करजंवार के आनंद राम स्वत्य एवं आधिपत्य की भूमि ग्राम करजंवार, तहसील प्रतापपुर, जिला- सूरजपुर में स्थित है। दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर बिना पैसा दिए रजिस्ट्री कराने की शिकायत प्रतापपुर थाने से लेकर कई जगह की थी पर विनोद जायसवाल के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। शिकायत में बताया था कि ऊसके स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 108/1 रकबा 0.29 हे. भूमि ग्राम खोरमा तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर में है, जिसमें से आवेदक ने रकबा 0.16 हे. भूमि का विक्रय किये जाने हेतु तहसीलदार प्रतापपुर प्रतिहस्तांक्षरित कराया गया था तथा उक्त दस्तावेज में स्पष्ट रूप से भूमि विक्रय हेतु प्लाट नम्बर 108/1 से 0.16 हे. रकबा विक्रय हेतु अंकित है पर प्रतिहस्ताक्षर के दस्तावेज के विवरण में अनावेदक के द्वारा 0.16 हे. को काट छांट कर 0.25 हे. में परिवर्तित कर दिया गया था। आवेदक को धोखे में रखकर दिनांक 16.12.2021 को आवेदक से ज्यादा भूमि की रजिस्ट्री करा लिया है, जिसमें लघु हस्ताक्षर भी नहीं थे। पीडि़त ने आरोप लगाया था की वह अशिक्षित एवं वृद्ध व्यक्ति है जिसका लाभ उठाकर उसे शराब पिलाकर छलकपट करते हुए रजिस्ट्री के दस्तावेज में कूटरचना कर धोखे से अवैध रजिस्ट्री कराई गई थी। पीडि़त के पुत्र बृजलाल ने दिनांक 14 जनवरी 2022 को विक्रय पत्र की नकल निकालने पर कूटरचना छल करने की जानकारी मिली थी. जिसकी शिकायत थाने में की थी। लेकिन उलटे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाकर शिकायत के खिलाफ नोटरी कराकर समझौता के लिए थाने में शपथ पत्र पेश करवाया था। पुलिस वाले से कोई सहयोग न मिलने से न्याय के लिए भटक रहा असहाय वृद्ध के सामने सहायता के सभी दरवाजे बंद हो जाने के बाद अब उसने कलेक्टर सूरजपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर मामला दर्ज एवं नामान्तर पर रोक लगाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सपरिवार संयुक्त कार्यालय सूरजपुर में आत्मदाह करने की अनुमती की मांग की है।
तहसीलदार पर मिली भगत का आरोप
वृद्ध असहाय लोगों ने तहसीलदार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बताया कि तहसीलदार के द्वारा हम लोगों को पैसे की डिमांड की जाती है। हम लोग पैसा देने में असमर्थ हैं हम लोगों के द्वारा तहसीलदार को निमंत्रण पर रोक लगाने की आवेदन दिया गया है। उसके बाद भी तहसीलदार हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है जिससे हम लोग काफी दुखी हैं।
जिले की कानून व्यवस्था का हाल बेहाल
कुछ दिन पूर्व एक महिला ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सुनवाई न होने से कलेक्टर के सामने आत्मदाह करने की अनुमति मांगी थी उस घटना को कुछ ही दिन हुए हैं आज पुन: एक वृद्ध असहाय ने पूरे परिवार के साथ कार्रवाई ना होने से आत्मदाह करने की अनुमति की
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...