दुर्ग। उड़ान नई दिशा समूह की महिलाओ की मेहनत रंग ला रही है। महिलाओ के द्वारा बनाए गए धान का बैज काफी पसंद किए जा रहे हैं।
समूह की महिलाएं आज कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से मुलाकात कर उन्हें समूह की महिलाओ के द्वारा बनाए गए धान का बैज दिया। अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि हमारे समूह की महिलाएं हमेशा से ही कुछ नया करने की कोशिश करतीं हैं। इसी क्रम में महिलाओं के द्वारा धान का बैज बना कर, इस बैज को नवी मुंबई में भेजा गया हैं। इस अवसर पर समूह की सदस्य अनिता वर्मा, कविता गुप्ता, मनीषा, दुर्गा, गायत्री मौजूद थीं।










