रायपुर। संगीत में बहुत शक्ति होती है। यह मन को खुश करने में कारगर तो है ही, वहीं मरीजों को भी जल्दी स्वस्थ करने का एक अच्छा माध्यम बन गया है। इसका उदाहरण देखने को मिला बालको मेडिकल सेंटर में जहां पंजाबी पॉप गायक सुखबीर सिंह पहुंचे। नया रायपुर स्थित कैंसर अस्पताल, बालको मेडिकल सेंटर में पॉप सिंगर पहुंचे। शनिवार शाम रायपुर के ललित महल में जश्न ए जिंदगी कंसर्ट के लिए उपस्थित थे और इसी दौरान उन्होंने बालको मेडिकल सेंटर का दौरा लिया। बालको मेडिकल सेंटर के चीफ़ ऑफ मेडिकल सर्विसेज, डॉक्टर जयेश शर्मा एवं टीम ने उनका स्वागत किया एवं वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन के प्रथम उपक्रम, बालको मेडिकल सेंटर के कैंसर मुक्त समाज के निर्माण के विज़न के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सुखबीर जी को अस्पताल में एक ही छत के नीचे कैंसर से लड़ने के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया।
गायक सुखबीर सिंह ने सभी कैंसर मरीजों से बातचीत की एवं उन्हें उपहार भैंट कर प्रोत्साहित किया। उनके आगमन से सभी स्टाफ एवं रोगियों में एक उत्साह का माहौल था।
डॉक्टर भावना, डायरेक्टर, एवं विश्व विख्यात मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट, बालको मेडीकल सेंटर की मेडीकल
सुखबीर सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को जनता के लिए इतना आधुनिक कैंसर अस्पताल बनाने के लिए सराहा एवं कैंसर के मरीजों के लिए बनाए गए अत्याधुनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि वे यह देख कर बहुत खुश है की मध्य भारत के लोगों के लिए भी महानगरों जैसी अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधा उपलब्ध है। जश्न ए जिंदगी कंसर्ट में बालको मेडीकल सेंटर की मेडीकल डायरेक्टर, एवं विश्व विख्यात मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट, डॉक्टर भावना सिरोही ने सभी उपस्थित लोगों को विभिन्न कैंसरों के लक्षणों के बारे में बताया एवं सभी को जागरूक रहने एवं समयोचित इलाज के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि कैंसर को प्राथमिक स्टेज पर ही पकड़ लिया जाए तथा उसका उचित इलाज किया जाए तो कैंसर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर शो में कैंसर सर्वाइवर्स को उनकी हिम्मत और जीने के जज्बे के लिए सम्मानित किया गया।
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...