दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन 2021 के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। सेरेना ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में नूरिया पारिजास डियाज को 6-3, 6-4 से हराकर शानदार शुरुआत की।
40 वर्षीय सेरेना का यह सत्र का केवल दूसरा टूर्नामेंट है। उन्होंने एक महीने पहले ही विंबलडन में वापसी की थी, लेकिन 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई थीं। सेरेना का नेशनल बैंक ओपन में अगला मुकाबला बेलिंडा बेनकिक या टेरेजा मार्टिनकोवा से होगा।
जीत के बाद सेरेना ने कहा कि वह भूल गई थीं कि जीत का अहसास कैसा होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं जीत दर्ज करके खुश हूं। यह जीत मुझे लंबे समय बाद मिली है। मैं भूल गई थी कि जीत का अहसास कैसा होता है।”
मांट्रियल में खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं मेदवेदेव
राफेल नडाल, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक की अनुपस्थिति में शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा चैंपियन डेनिल मेदवेदेव नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। मेदवेदेव को पहले दौर में बाई मिली है और दूसरे दौर में उनका सामना बुधवार को निक किर्गियोस से हो सकता है, जिन्होंने हाल में सिटी ओपन का खिताब जीता था। मेदवेदेव विंबलडन में नहीं खेल पाए थे क्योंकि यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण् आल इंग्लैंड क्लब ने रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने हालांकि हाल में एक भी सेट गंवाए बिना मैक्सिको ओपन का खिताब जीता था।
मेदवेदेव ने कहा, ‘मुझे अभ्यास के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मिल रहा है। इसके बाद मैं टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत करूंगा। निश्चित तौर पर मैं जीत के लिए भूखा हूं।” नडाल ने चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर अपना नाम वापस ले लिया था। फेडरर घुटने की चोट, जबकि जोकोविक कोविड-19 टीकाकरण् नहीं करवाने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।
इस बीच, फिनलैंड के एमिल रुसुवुओरी ने स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका को
6-3, 3-6, 6-3 से हराया। अन्य मुकाबलों में अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी ने कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिच को 6-2, 6-3 से और रूस के करेन खचानोव ने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को
7-6 (4), 5-7, 6-3 से पराजित किया। स्लोवाकिया के एलेक्स मोल्कन ने अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को
7-6 (1), 6-4 से शिकस्त दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...