5 माह पहले हादसे में आंख के निचले हिस्से में धंसी थीं; बिना हेलमेट चला रहा था बाइक
रायपुर। रायपुर में पिछले दिनों मेडिकल का एक दुर्लभ मामला सामने आया। 30 वर्षीय एक युवक की नाक और आंख के बीच से लेमन ग्रास की टहनियों के 3-4 इंच लंबे छह टुकड़े फंसे थीं। हादसे के पांच महीने बाद डॉक्टर ने नाक का आॅपरेशन कर इनको बाहर निकाला है। आॅपरेशन के बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ है। युवक का इलाज करने वाले वरिष्ठ कान, नाक और गला विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया, करीब पांच महीने पहले इस 30 वर्षीय युवक के साथ एक सड़क हादसा हो गया था। बिना हेलमेट के बाइक चला रहा युवक सड़क किनारे गिरा तो वहां लगी लेमन ग्रास की सूखी टहनियां उसकी दाहिनी आंख के निचले हिस्से में धंस गईं। उस समय प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टरों ने सूखी टहनियों को निकाला और कटी हुई चमड़ी पर टांके लगाकर ड्रेसिंग कर दी। बाद में दाईं आंख के नीचे के घाव में मवाद बनने लगा। दर्द बना रहा। डॉक्टरों को दिखाया तो दूरबीन से आंसू की थैली और उसके बाद इन्फेक्शन की आशंका में साइनस का आॅपरेशन किया गया। फिर भी मरीज को राहत नहीं मिली। बाद में मरीज के परिजन उसे उनके पास ले आए।
करीब डेढ़ घंटे तक चला आपरेशन
डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया, मरीज की नाक का दूरबीन आपरेशन करते हुए लेमन ग्रास की 3 से 4 इंच लंबी धंसी हुई सूखी टहनियां निकाली गईं। ये टूटी हुई टहनियां दाहिनी आंख के निचले तल और मुख्य साइनस से होते हुए दिमाग की सतह तक पहुंच गई थीं। करीब डेढ़ घंटे चले इस आॅपरेशन को उन्होंने अपने सहयोगी स्टाफ राजू वर्मा ,सावित्री साहू और जितेंद्र साहू, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा अग्रवाल की मदद से पूरा किया। मरीज को 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। अब वह पूरी तरह ठीक है। डॉ. गुप्ता का कहना है, सड़क दुर्घटना से आंख के निचले हिस्से से साइनस में बाहरी वस्तुओं के फंसे होने का यह अनोखा बिरला केस है।
लंबी पूछताछ और सीटी स्कैन से मर्ज का पता चला
डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया, घाव से मवाद आने की सामान्य वजह पता नहीं चल रही थी। दुर्घटना, उससे लगे घाव के संबंध में लंबी पूछताछ, पहले चले इलाज के रिकॉर्ड परीक्षण और जांच के बाद सीटी स्कैन की सलाह दी गई। उससे पता चला कि मरीज की दाहिनी आंख और साइनस में गंभीर संक्रमण है। इसके साथ नाक की संक्रमित झिल्ली के बीच में कुछ बाहरी तत्व फंसे हुए हैं। इसके बाद साइनस के दूरबीन से आॅपरेशन की सलाह दी गई।
**
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...