क्रीमिया में स्थित रूसी वायुसेना के अड्डे में मंगलवार को जोर के धमाके हुए। दूर से आग की लपटें देखी गईं और काले धुएं के बादल वायुसेना अड्डे के ऊपर के आकाश पर छा गए। घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है। इंटरनेट मीडिया के अनुसार यूक्रेनी सेना के मिसाइल हमले के चलते यह धमाका हुआ। यूक्रेनी सेना ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन दावा किया है कि इस घटना में रूसी वायुसेना के नौ लड़ाकू विमान नष्ट हुए हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने काला सागर में स्थित वायुसेना अड्डे साकी पर किसी हमले से इन्कार किया है। कहा है कि वहां स्थित आयुध भंडार में आग लगने से हादसा हुआ। क्रीमिया टुडे न्यूज के अनुसार वायुसेना अड्डे की हवाई पट्टी और नजदीक के भवनों से आग की लपटें उठती देखी गईं और धमाके सुने गए। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार आग से बचाव के उपायों में हुई लापरवाही के कारण हादसा हुआ। जांच में जिम्मेदारी तय होगी।
समुद्र के मध्य स्थित द्वीप क्रीमिया यूक्रेन के अधिकार में था लेकिन 2014 में रूस ने सेना भेजकर उस पर कब्जा कर लिया था। रूसी भाषा बोलने वालों की बहुलता को आधार बनाकर रूस ने बाद में क्रीमिया को अपना हिस्सा बना लिया। रूस के इस कदम का अमेरिका और यूरोप ने भारी विरोध किया और रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे।
रूस में युद्ध के विरोध पर महिला पत्रकार गिरफ्तार
रूस में यूक्रेन से जारी युद्ध की आलोचना करने पर रूस में सरकारी टेलीविजन की पूर्व पत्रकार मैरीना ओव्सीनिकोवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मास्को में हुए एक विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हत्यारा लिखा हुआ पोस्टर लिए हुए दिखाई दी थीं। मैरीना ने यूक्रेन में 352 बच्चों की हत्या के लिए पुतिन को जिम्मेदार बताया था।
रूसी सेना के हमले में 13 लोग मारे गए
रूसी सेना के ताजा हमले में मारहानेट्स नाम के कस्बे में 13 लोग मारे गए हैैं और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैैं। यह कस्बा जपोरीजिया परमाणु संयंत्र के नजदीक है। यूक्रेन ने कहा है कि रूसी सेना परमाणु संयंत्र को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है। वह संयंत्र परिसर और उसके नजदीक से आसपास के यूक्रेनी इलाकोें पर गोलाबारी कर रही है और राकेट छोड़ रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...