भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आइसीसी के भावी दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के तहत अगले पांच साल में यानी मई 2023 से अप्रैल 2027 के बीच 141 द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारतीय टीम पांच साल में 38 टेस्ट, 42 वनडे और 61 टी-20 मैच खेलेगी। इसमें पाकिस्तान के विरुद्ध कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। इस एफटीपी से यह स्पष्ट हो गया कि भारत टी-20 के प्रारूप को ज्यादा अहमियत दे रहा है। इस चक्र में आइसीसी की दो पुरुष टेस्ट चैंपियनशिप, आईसीसी टूर्नामेंट और द्विपक्षीय और तीन देशों की सीरीज शामिल हैं।
भारतीय टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दोनों के विरुद्ध पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत को जुलाई अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की घरेलू सीरीज जनवरी से मार्च 2024 के बीच होगी। आस्ट्रेलियाई टीम पूर्व चक्र के कार्यक्रम के तहत अगले साल की शुरुआत में भारत में चार टेस्ट खेलेगी। भारतीय टीम 2024-25 में आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट खेलेगी और 1991 के बाद यह पहली बार होगा। भारत सितंबर 2024 में दो टेस्ट के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम 2023 में 50 ओवरों के विश्व कप से पहले 27 वनडे खेलेगी। इस दौरान आस्ट्रेलिया अैार इंग्लैंड 40 और 43 टेस्ट मैच खेलेंगे।
पीएसएल और आइपीएल की तारीखों में 2025 में होगा टकराव
पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की चैंपियंस ट्राफी के आयोजन के अलावा व्यस्त घरेलू सत्र के चलते 2025 में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की तारीखों में टकराव की पूरी संभावना है। आइपीएल की ढाई महीने की विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) मार्च से शुरू होकर जून की शुरुआत तक चलती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अपनी टी-20 लीग के 10वें सत्र को जनवरी-फरवरी के नियमित समय के बाद मार्च और मई के बीच आयोजित करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है क्योंकि देश को फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी करनी है।
यह पहली बार होगा जब आइपीएल के दौरान किसी टी-20 लीग का आयोजन होगा। यह देखना होगा कि दोनों लीग में खेलने वाले क्रिकेटर किसी लीग को चुनते हैं। चैंपियंस ट्राफी 2025 लगभग 30 साल में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली आइसीसी की पहली प्रतियोगिता होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...