Google Analytics Meta Pixel अगले पांच वर्षों में पाकिस्तान से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा भारत - Ekhabri.com

अगले पांच वर्षों में पाकिस्तान से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा भारत

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आइसीसी के भावी दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के तहत अगले पांच साल में यानी मई 2023 से अप्रैल 2027 के बीच 141 द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारतीय टीम पांच साल में 38 टेस्ट, 42 वनडे और 61 टी-20 मैच खेलेगी। इसमें पाकिस्तान के विरुद्ध कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। इस एफटीपी से यह स्पष्ट हो गया कि भारत टी-20 के प्रारूप को ज्यादा अहमियत दे रहा है। इस चक्र में आइसीसी की दो पुरुष टेस्ट चैंपियनशिप, आईसीसी टूर्नामेंट और द्विपक्षीय और तीन देशों की सीरीज शामिल हैं।
भारतीय टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दोनों के विरुद्ध पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत को जुलाई अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की घरेलू सीरीज जनवरी से मार्च 2024 के बीच होगी। आस्ट्रेलियाई टीम पूर्व चक्र के कार्यक्रम के तहत अगले साल की शुरुआत में भारत में चार टेस्ट खेलेगी। भारतीय टीम 2024-25 में आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट खेलेगी और 1991 के बाद यह पहली बार होगा। भारत सितंबर 2024 में दो टेस्ट के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम 2023 में 50 ओवरों के विश्व कप से पहले 27 वनडे खेलेगी। इस दौरान आस्ट्रेलिया अैार इंग्लैंड 40 और 43 टेस्ट मैच खेलेंगे।
पीएसएल और आइपीएल की तारीखों में 2025 में होगा टकराव
पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की चैंपियंस ट्राफी के आयोजन के अलावा व्यस्त घरेलू सत्र के चलते 2025 में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की तारीखों में टकराव की पूरी संभावना है। आइपीएल की ढाई महीने की विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) मार्च से शुरू होकर जून की शुरुआत तक चलती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अपनी टी-20 लीग के 10वें सत्र को जनवरी-फरवरी के नियमित समय के बाद मार्च और मई के बीच आयोजित करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है क्योंकि देश को फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी करनी है।
यह पहली बार होगा जब आइपीएल के दौरान किसी टी-20 लीग का आयोजन होगा। यह देखना होगा कि दोनों लीग में खेलने वाले क्रिकेटर किसी लीग को चुनते हैं। चैंपियंस ट्राफी 2025 लगभग 30 साल में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली आइसीसी की पहली प्रतियोगिता होगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...