Google Analytics Meta Pixel एक और बाधा पार कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल - Ekhabri.com

एक और बाधा पार कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल ने नीदरलैैंड्स के बोटिक वान डी जैैंड्स्कल्प को हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैैंडस्लैम विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 22 बार के ग्रैैंडस्लैम विजेता नडाल ने जैैंड्स्कल्प को 6-4, 6-2, 7-6 (6) से हराया। इस जीत के बाद उन्होंने खिताब के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। उनका सामना अब 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा।
नडाल ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के खिताब अपने नाम किए हैैं और उनकी नजरें विंबलडन में भी जीत हासिल कर कैलेंडर स्लैम की ओर कदम बढ़ाने पर टिकी हैैं। नडाल यहां 2019 में सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पहली बार खेल रहे हैैं और उन्हें इस सतह में ढलने में दिक्कतें आ रही हैैं।
इससे पहले, जैैंड्स्कल्प ने नडाल के सामने कुछ चुनौतियां पेश की और ओपनिंग सेट में स्कोर 4-5 किया था। लेकिन नडाल ने उनकी सर्विस तोड़ी और पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में नडाल ने जैैंड्स्कल्प को अपने ऊपर बिलकुल भी हावी होने नहीं दिया और आसानी से इसे अपने नाम किया। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और एक वक्त स्कोर 5-3 हो गया। इस सेट का निर्णय बाद में टाईब्रेक में जाकर हुआ जहां नडाल ने 30 शाट की रैली जीतकर इसे अपने नाम किया।
सानिया-पाविक की जोड़ी सेमीफाइनल में
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार मेट पाविक ने कड़े मुकाबले में गैब्रिएला दाब्रोवस्की और जान पीयर्स को हराकर विंबलडन के मिकस्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सानिया और पाविक की छठी वरीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा और आस्ट्रेलिया की जोड़ी को एक घंटे 41 मिनट में 6-4, 3-6, 7-5 से हराया। भारत और क्रोएशिया की जोड़ी सेमीफाइनल में राबर्ट फराह और येलेना ओस्टापेंको की सातवीं वरीय जोड़ी और नील स्कुप्सी और डिजायर क्राविक की दूसरी वरीय जोड़ी के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी। आल इंग्लैंड क्लब पर मिकस्ड डबल्स में यह सानिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह इससे पहले 2011, 2013 और 2015 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *