कच्चे तेल के मूल्य में कमी और विदेशी निवेशकों की वापसी से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 417.91 अंकों की बढ़त के साथ 60 हजार के स्तर को पार करते हुए 60,260.13 अंक पर बंद हुआ। पांच अप्रैल के बाद यह पहला मौका है जब सेंसेक्स 60 हजार के स्तर के पार पहुंचा है। हालांकि, दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,323.25 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा। बीएसई के 30 में से 23 शेयरों में बढ़त रही। इसी तरह एनएसई निफ्टी 119 अंकों की बढ़त के साथ 17,944.25 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी लगातार सात दिनों से बढ़त के साथ बंद हो रहा है।
दो माह में 9,338 अंकों की वृद्धि
17 जून को सेंसेक्स 52 सप्ताह के निचले स्तर 50,921.22 अंक पर था, जो अब बढ़कर 60,260.13 तक पहुंच चुका है। इस प्रकार तब से अब तक सेंसेक्स में 9,338.91 अंक की वृद्धि हो चुकी है। 20 जून को सेंसेक्स का बाजार पूंजीकरण 234.86 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 279.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में सेंसेक्स सेंसेक्स के बाजार पूंजीकरण में 44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वृद्धि हुई है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इससे बाजार को मजबूती मिल रही है। वस्तुओं और तेल की कीमतों में गिरावट ने भी विदेशी निवेशकों में भरोसा जगाया है।
सेंसेक्स में 17 अगस्त का हाल
– 3,556 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ
– 2,017 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए
– 1,405 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
– 134 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं
– 162 शेयर 52 सप्ताह के उच्च पर पहुंचे
– 24 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे
– 12 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट लगा
– 02 शेयरों में लोअर सर्किट लगा
– 279.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा बाजार पूंजीकरण
– 1.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
सेंसेक्स के टाप गेनर
रतन इंडिया 20 प्रतिशत
फोर्ब्स एंड कंपनी 19.68 प्रतिशत
नावा लिमिटेड 17.58 प्रतिशत
आरती ड्रग्स 10.79 प्रतिशत
हिकल लिमिटेड 9.29 प्रतिशत
सेंसेक्स के टाप लूजर
बजाज हिंदुस्तान शुगर 12.12 प्रतिशत
सोना काम्स 5.45 प्रतिशत
यूटीआइ एएमसी 4.66 प्रतिशत
एजिस लाजिस्टिक्स 4.18 प्रतिशत
शैले होटल्स 3.93 प्रतिशत
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...