Google Analytics Meta Pixel ज्ञानवापी मामले के पैरोकार को मिली सिर तन से जुदा करने की धमकी - Ekhabri.com

ज्ञानवापी मामले के पैरोकार को मिली सिर तन से जुदा करने की धमकी

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी प्रकरण में प्रार्थना पत्र दाखिल करने वाली पांच महिलाओं में से एक लक्ष्मी साहू और उनके पति सोहन लाल आर्य को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है। वाट्सएप मैसेज करने वाले ने उन्हें राजस्थान के कन्हैया की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी दी है। सोहन लाल की तहरीर पर लक्सा थाने में मुकदमा लिख लिया गया। उनकी सुरक्षा में दो हथियार बंद जवान तैनात रहते हैं। धमकी के बाद इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
सोहन लाल का कहना है कि उन्हें ज्ञानवापी के मुकदमे से हटने के लिए लगातार धमकी मिल रही है। इसी तरह की धमकी भरा वीडियो उनके फोन पर 19 व 20 जुलाई को आया। यह वीडियो पाकिस्तान के सिम नंबर 2306812337 व व 923254713522 से आया। उनका फोन उनकी पत्नी इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने काफी दिनों तक इस पर ध्यान नहीं दिया। 16 अगस्त को उन्होंने मैसेज देखा। उनका कहना है कि इसके पहले भी मार्च माह में इन्हीं तिथियों पर धमकी भरा मैसेज उनके मोबाइल पर आया था। उनका कहना है कि कई बार उनके घर के आस-पास संदिग्ध लोग दिखाई देते रहते हैं। जैसे प्रतीत होता है जैसे उनकी रेकी की जा रही है।
सोहनलाल आर्य का कहना है कि वह ज्ञानवापी के कई मुकदमों में पैरोकार हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में भी पैरवी कर रहे हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ज्ञानवापी शृंगार गौरी प्रकरण में चार महिलाओं के साथ वादी हैं। इस तरह की धमकी से उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी है। इंटेलिजेंस यूनिट भी उन नंबरों की जांच कर रही है जिससे मैसेज आया है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ज्ञानवापी मंदिर मस्जिद विवाद की सुनवाई टली
इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी मंदिर -मस्जिद विवाद की सुनवाई मंदिर पक्ष के अधिवक्ता के अस्वस्थ होने के कारण 30 अगस्त तक के लिए टल गई है। याचिकाओं की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया कर रहे हैं।अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। याचिकाओं में वादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद वाराणसी व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की तरफ से वाराणसी अधीनस्थ अदालत विवादित परिसर का सर्वे कराने व अन्य आदेशों को चुनौती दी गई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...