Google Analytics Meta Pixel प्रदेश भर में आज जन्माष्टमी की धूम, जानें कैसे करें कान्हा जी का श्रृंगार - Ekhabri.com

प्रदेश भर में आज जन्माष्टमी की धूम, जानें कैसे करें कान्हा जी का श्रृंगार


रायपुर। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
जन्माष्टमी पर आज पूरा देश कृष्ण की भक्ति में डूबा है। राधे-कृष्ण का जयकारों की चारों तरफ गूंज है। इस साल जन्मोत्सव 19 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है. बाल गोपाल का जन्म भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में हुआ था। इस दिन रात 12 बजे लड्‌डू गोपाल की विशेष पूजा की जाती है। उनकी प्रिय वस्तु का भोग लगाते हैं।कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में छप्पन तरह के पकवान बनाए जाते है। गिरधर गोपाल के जन्म से पहले कीर्तन होते हैं।



कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

मेष- मेष राशि वालों को जन्माष्टमी के दिन गेहूं का दान करना चाहिए. इससे जीवन में चल रही तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है.

वृषभ- वृष राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन चीनी का दान करना चाहिए. इससे दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहती है.

मिथुन- इस राशि के जातकों को कृष्ण जन्मोत्सव पर गरीबों में अन्न का दान करना लाभकारी माना गया है. 

कर्क- कर्क राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन चावल का दान करना चाहिए. इससे उनके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी.

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए गुड़ का दान करना शुभ माना गया है. इन लोगों को जन्माष्टमी के दिन श्री आदित्यहृदय स्रोत का पाठ 3 बार करना चाहिए.

कन्या- कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कन्या राशि के जातकों को जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए. इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

तुला- तुला राशि वालों को इस दिन गरीबों में वस्त्रों का दान करना चाहिए. साथ ही उन्हें जन्माष्टमी का प्रसाद भी बांटें. इससे आपकी खूब तरक्की होगी.

वृश्चिक- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए गेहूं का दान करना चाहिए. इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.

धनु- जन्माष्टमी के दिन धनु राशि वालों को धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए. इससे कृष्ण भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी.

मकर- इस राशि के जातकों जन्माष्टमी के दिन तिल का दान करना चाहिए. इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को इस दिन गीता का पाठ करना चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

मीन- मीन राशि वालों के लिए भगवान कृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करना बहुत शुभ रहेगा. 

Read Also  भोपाल में छठ पूजा पर 21 सौ दीपों से बिखरेगी छटा



जानें किसने किया था भगवान श्रीकृष्ण का नामकरण

कृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था लेकिन उनका लालन-पालन यशोदा मां ने किया था. ऋषि गर्ग यदुवंश के कुलगुरु थे. श्रीमदभागवत पुराण के वर्णन अनुसार उन्होंने ने ही कृष्ण भगवान का नामकरण किया था. कहा जाता है कि नामकरण से पहले बाल-गोपाल की मनमोहक छवि को देखकर ऋषि गर्ग अपनी सुधबुध खो बैठे थे.



तुलसी के बिना अधूरी है कृष्ण पूजा

भगवान श्री कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व होता है. आज के दिन जो भी प्रसाद बनाएं उसमें तुलसीदल जरूर चढ़ाएं. मान्यता है कि जन्माष्टमी की पूजा में तुलसी दल चढ़ाने से कृष्ण भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं.



श्रीकृष्ण को पसंद हैं ये फूल

भगवान श्रीकृष्ण को हरसिंगार,  कुमुद, करवरी, मालती, वनमाला और पलाश के फूल बहुत पसंद हैं. कृष्ण के श्रृंगार और पूजन में इन फूलों का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है. पूजन में इनके प्रयोग से भक्तों पर श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल! 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, फिर आएगी आंधी-बारिश से राहत

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...

नेशनल हाईवे पर युवती ने BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर किया डांस, अब पुलिस ने की कार्यवाही

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। कार के सनरूफ को खोल कर इसका दुरुपयोग करना युवती को भारी पड़ा है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चलती BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...