कोर्ट के कर्मचारियों ने किया काम बंद का एलान,शिक्षकों का समर्थन नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। रायपुर के धरना स्थल पर सभी विभागों के कर्मचारी एक जुट हुए। प्रशासन के खिलाफ नारा लगाते हुए धरना दिया। कलेक्ट्रेट, तहसील, एडीएम ,एसडीएम दफ्तरों में सिर्फ कुछ जमानत के मामलों पर इक्का दुक्का केस पर काम हुआ। इसके अलावा कोई काम नहीं हुआ। रजिस्ट्री आॅफिस बंद रहने से भी कोई काम नहीं हुआ। 22 अगस्त से शुरू हुई इस हड़ताल की वजह से आम आदमी के काम अटक चुके हैं। ये हालात कब तक रहेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि कर्मचारियों ने साफ कहा है कि ये हड़ताल अनिश्चितकालीन है। फिलहाल कर्मचारियों और प्रशासन के बीच भी कोई तालमेल बैठता नहीं दिख रहा है। इसलिए आम आदमी के अटके हुए काम फिलहाल अटके ही रहेंगे।
कोर्ट में भी होगा काम
रायपुर की कोर्ट में भी सोमवार को कोई काम नहीं हुआ। अदालत के कमरों की आलमारियों में ताला लगाकर कर्मचारी चले गए। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय झा ने बताया कि न्यायालय कर्मचारी संघ ने भी हमें पूरा समर्थन दिया है। हमारे साथ अदालतों के कर्मचारी भी साथ उतर आए हैं सोमवार को कोर्ट के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए, ये आगे भी हड़ताल में ही बने रहेंगे, फिल्हाल कोर्ट में काम काज नहीं होगा।
रायपुर में लगे स्कूल, शिक्षकों का समर्थन नहीं
रायपुर में सरकारी स्कूल पर हड़ताल का असर तो रहा मगर पूरी तरह से स्कूल बंद नहीं हुए। दानी गर्ल्स स्कूल में आधे से अधिक टीचर स्टाफ ने तो हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया। मगर बच्चे आए और अन्य शिक्षकों के साथ क्लास भी लगाई गई।
टीचर्स पर छुट्टी लेने के दबाव का विरोध
सहायक शिक्षक फेडरेशन के नेता जाकेश ने बताया कि हमने वेतन विसंगति की मांग जोड़ने को कहा था मगर कर्मचारी संगठन राजी नहीं हुए इसलिए हम काम पर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, दंतेवाड़ा जैसे जिले में मात्र 6% शिक्षक संवर्ग ही हड़ताल पर गए हैं। बाकि काम कर रहे हैं। हम वेतन विसंगति, क्रमोन्नति जैसी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षकों को इस हड़ताल में शामिल होने का दबाव दे रहे है, इसका हम विरोध करते है, स्वेच्छा से हड़ताल में शामिल होने वाले शिक्षको की अपनी समझ है, इसके लिए वे स्वतंत्र हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 9, 2026 /
बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Vishwavidyalaya के वीर सावरकर बालक छात्रावास से जुड़ा एक आदेश छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। छात्रावास अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...