Google Analytics Meta Pixel नदी में उफान-पुल पर फंसी एम्बुलेंस, गर्भवती को JCB से पार कराया रास्ता - Ekhabri.com

नदी में उफान-पुल पर फंसी एम्बुलेंस, गर्भवती को JCB से पार कराया रास्ता

 

नीमच-मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बारिश का दौर जारी है. लगातार बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. पानी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो नीमच जिले के मनासा तहसील के कंजार्डा-मनासा रोड पर स्थित रावतपुरा गांव की पुलिया का सामने आया है. यहां अत्यधिक बारिश के चलते नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था. इसी बीच गांव बेसदा की रहने वाली 30 वर्षीय गीता बाई पति बाबूलाल गुर्जर को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. परिजन एंबुलेंस से महिला को मनासा अस्पताल ले जाने के लिए निकले. मगर रास्ते में पुलिया पर पानी होने की वजह से एंबुलेंस नदी के दूसरे पार नहीं जा सकी. ऐसे में परिजनों ने स्थानीय विधायक माधव मारू से मदद मांगी. इस पर विधायक माधव मारू नगर पंचायत अध्यक्ष मनासा अजय तिवारी के साथ मौके पर एंबुलेंस व जेसीबी लेकर पहुंचे. प्रसूता को जेसीबी में बैठाकर सुरक्षित नदी पार कराई गई. दूसरा किनारा आने पर महिला को दूसरी एंबुलेंस से मनासा सरकारी अस्पताल भेजा गया. जहां से उक्त महिला को जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया. अब महिला को जेसीबी से उफनती नदी पार करवाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी है. प्रदेश के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट जैसे विदिशा, रायसेन, सागर में बाढ़ का पानी कम हो रहा है. लेकिन राजस्थान में बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद मुरैना, भिंड और श्योपुर के लगभग 100 गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं. साथ ही अधिकांश नदियां, खासकर पार्वती और चंबल उफान पर हैं. बाढ़ के कारण 6000 ग्रामीणों को एसडीआरएफ की पांच टीमों ने करीब सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...