Google Analytics Meta Pixel अंकिता की मौत पर झारखंड में आक्रोश, राज्यपाल ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट - Ekhabri.com

अंकिता की मौत पर झारखंड में आक्रोश, राज्यपाल ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

झारखंड के दुमका में मुस्लिम युवक द्वारा पेट्रोल छिड़ककर नाबालिग छात्रा अंकिता को जलाकर मार डालने की घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। राज्यपाल रमेश बैस ने इस घटना को दुखद बताते हुए पूरे मामले पर डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। मामले में अनुमंडल पुलिस अधिकारी नूर मुस्तफा की भूमिका भी काफी संदिग्ध है। इसके बाद राज्यपाल ने स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस मुद्दे पर एक्शन में आए। उन्होंने अंकिता के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा तत्काल 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अंकिता के परिजन को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच गंभीरता से करने व फास्ट ट्रैक कोर्ट से इसका निष्पादन कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटना का समाज में कोई स्थान नहीं है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
डीजीपी ने कहा कि मामले का स्पीडी ट्रायल कर दोषी को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी। वहीं इस हत्याकांड के खिलाफ दुमका बंद रहा। राज्य के अन्य हिस्से में भी विरोध-प्रदर्शन हुए। मामले के दूसरे आरोपित छोटू उर्फ नईम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख हुसैन ने 23 अगस्त सुबह अपने कमरे में सो रही अंकिता को खिड़की के सहारे पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था। अस्‍पताल में इलाजरत अंकिता की मौत हो गई थी।
घटना राज्य के लिए शर्मनाक
राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य व पीड़ादायी घटना राज्य के लिए श्ार्मनाक है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा से फोन पर बात कर अंकिता की मौत के मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने इस घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं से राज्य की छवि पर विपरीत असर पड़ता है। प्रदेश की जनता घर, दुकान, माल, सड़क कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिख रहा है। एक लड़की जिसने अभी पूरी दुनिया भी नहीं देखी थी, उसका इस प्रकार से अंत बहुत ही पीड़ादायक है।
आरोपित का बचाव कर रहे एसडीपीओ मुस्तफा
अंकिता की मौत के बाद दुमका के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा की मामले में कार्यशैली को लेकर भी लोगों में आक्रोश है। इंटरनेट मीडिया पर भी गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास समेत तमाम भाजपा नेता उक्त अधिकारी को हटाने की मांग करते रहे। नूर मुस्तफा पर आरोप है कि वह हत्या के आरोपित मुस्लिम युवक का बचाव कर रहे हैं। प्राथमिकी में पीड़िता की उम्र 16 की बजाय 19 वर्ष लिख दिए जाने पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। विरोध करने वाले लोग एक पुराने मामले का भी जिक्र कर रहे हैं, जिसमें नूर मुस्तफा ने हत्या के आरोपित को बचाने के लिए 90 दिनों के भीतर चार्जशीट नहीं दाखिल की। इसके बाद आरोपित को जमानत मिल गई थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...