देश में 5जी सेवा प्रदान करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में इस वर्ष दिवाली तक 5जी सेवा आरंभ कर देगी। पूरे देश में यह सेवा पहुंचाने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा गया है। कंपनी की 45वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) को वर्चुअली संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली किफायती जियो 5जी सेवा से देश में हर व्यक्ति, हर स्थान को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम चीन और अमेरिका से पहले ही भारत को एक डाटा शक्तिसंपन्न अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैैं।
जियो फाइबर होम गेटवे सेवा
घरों में 5जी सुविधा के लिए कंपनी जियो एयर फाइबर होम गेटवे सेवा शुरू करने जा रही है। इससे बिना फाइबर या तार के घर व आफिस में वाईफाई सुविधा मिलेगी और गीगाबाइट में इंटरनेट स्पीड हासिल की जा सकेगी। जियो का लक्ष्य 10 करोड़ घरों को इससे जोड़ना है।
खींचा व्यापार और उत्तराधिकार का खाका
कंपनी दूरसंचार क्षेत्र के साथ आयल टू केमिकल (ओटूसी) और न्यू एनर्जी क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान देगी। कंपनी 75,000 करोड़ रुपये ओटूसी और इतनी ही राशि न्यू एनर्जी क्षेत्र में निवेश करेगी। मुकेश अंबानी ने एजीएम में उत्तराधिकार योजना के बारे में भी जानकारी दी जिसमें बेटी ईशा को रिटेल और छोटे बेटे अनंत अंबानी को न्यू एनर्जी बिजनेस सौंपने की बात शामिल है। मुकेश अंबानी ने कुछ ही समय पहले बड़े बेटे आकाश को जियो की कमान सौंपी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...