राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक खींचतान थम नहीं रही है। वरिष्ठ विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी ने बहुत कुछ दिया है, ऐसे में अब उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। साथ ही उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही। बैरवा गहलोत के समर्थक हैैं।
गहलोत खेमे में शामिल बैरवा ने मीडिया से कहा कि गहलोत पुराने नेता हैं। वह 40 साल से राजनीति में हैं। 20 साल से मुख्यमंत्री सहित कई बड़े पदों पर काम कर रहे हैं। अब गहलोत को खुद देखना चाहिए कि नई पीढ़ी को आगे लाया जाए। गहलोत को अपने सम्मान के हिसाब से कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए । उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो स्थिति चल रही है, उसमें निश्चित रूप से पायलट को अगर सीएम बनाया जाता है तो किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश के युवा और उनकी जाति (गुर्जर) के लोग सौ प्रतिशत पायलट के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम के साथ ही मंत्रिमंडल में बदलाव होना चाहिए। गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को इस बात पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। राज्य की प्रमुख जातियों के नेताओं को सत्ता व संगठन की पहली पंक्ति में लाया जाना चाहिए। प्रमुख जातियों में से किसी नेता को उप मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। राजनीतिक नियुक्तियों में भी इन्हें महत्व दिया जाना जरूरी है। भाजपा जिस तरह गांधी परिवार के खिलाफ माहौल बना रही है, उससे गांधी परिवार किसी अन्य नेता को ही पार्टी का अध्यक्ष बनाना चाहता है। ऐसे में गांधी परिवार के फैसले का सम्मान होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि गहलोत और पायलट खेमों के बीच लगातार खींचतान चल रही है। कई बार दोनों नेताओं के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी कर चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 12, 2026 /
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...