Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान पर जीत हार्दिक के लिए उपलब्धि से कम नहीं - Ekhabri.com

पाकिस्तान पर जीत हार्दिक के लिए उपलब्धि से कम नहीं

करियर को खतरे में डालने वाली कमर की चोट के कारण चार साल पहले पाकिस्तान के विरुद्ध इसी मैदान को छोड़ने वाले हार्दिक पांड्या के लिए एशिया कप के शुरुआती मैच में पाकिस्तान पर पांच विकेट की जीत किसी उपलब्धि से कम नहीं है। हार्दिक ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए और बाद में 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन की उपयोगी पारी खेली जिसमें स्पिनर मोहम्मद नवाज पर लगाया गया विजयी छक्का भी शामिल है।
चार साल पहले पाकिस्तान के विरुद्ध एशिया कप के मैच के दौरान वह चोटिल हो गए थे। हार्दिक की हालत ऐसी खराब हुई कि वह अपने पैरों पर चलकर स्टेडियम से बाहर नहीं जा सके थे। दरअसल गेंदबाजी के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग हुआ और वह दर्द से कराहते हुआ जमीन पर लेट गए और उन्हें स्ट्रेचर पर उठाकर बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद तो लगा कि उनका करियर अब खत्म हो गया और उन्हें लगभग तीन साल तक खेल से बाहर रहना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और चोट से उबर कर टीम इंडिया के लिए दमदार वापसी की।
हार्दिक ने कहा, ‘इस जीत से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। एक टीम के रूप में हमें चुनौती दी गई थी। रवींद्र जडेजा ने जिस तरह से अच्छी बल्लेबाजी की उससे भी मैं खुश हूं। मुझे वे सभी बातें याद आ रही थी जब मुझे स्ट्रेचर पर ड्रेसिंग रूम ले जाया गया था। ऐसी परिस्थितियों से गुजरने और रविवार को मौका मिलने पर आपको यह उपलब्धि जैसी लगती है।”
हार्दिक ने अपनी सफल वापसी का श्रेय भारतीय टीम के पूर्व फिजियो और वर्तमान में बीसीसीआइ खेल विज्ञान के प्रमुख नितिन पटेल और मौजूदा अनुकूलन कोच सोहम देसाई को दिया। उन्होंने कहा, ‘यह सफर बहुत अच्छा रहा और हमें कड़ी मेहनत का फायदा मिल रहा है, लेकिन इस दौरान जिन्होंने भी मुझे फिट करने में भूमिका निभाई उनको कभी श्रेय नहीं मिला। मैं हमेशा उन व्यक्तियों को श्रेय देना चाहता हूं जो इसके हकदार हैं। मैंने जिस तरह से वापसी की उसका श्रेय मैं नितिन पटेल और सोहम देसाई को दूंगा।”
हार्दिक पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में एक बार में केवल एक ओवर के लिए ही रणनीति तैयार कर रहे थे और अगर भारत को जीत के लिए अंतिम ओवर में सात के बजाय 15 रन की जरूरत भी होती तो वह इसके लिए खुद को तैयार रखते। पंड्या ने कहा, ‘इस तरह के लक्ष्य का पीछा करने में आपको प्रत्येक ओवर के लिए रणनीति तैयार करनी होती है। मुझे शुरू से पता था कि उनकी टीम में (जिनके ओवर बचे हैं उनमें) एक युवा गेंदबाज (नसीम या शाहनवाज दहानी) और बाएं हाथ का एक स्पिनर (मोहम्मद नवाज) हैं। हमें अंतिम ओवर में जीत के लिए केवल सात रन की दरकार थी, लेकिन अगर हमें 15 रन भी चाहिए होते तो मैं उसके लिए खुद को तैयार रखता। मैं जानता था कि 20वें ओवर में मेरी तुलना में गेंदबाज पर अधिक दबाव था। मैंने चीजों को सरल बनाए रखा।”
हार्दिक ने कहा, ‘मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं था। मेरे हिसाब से उस पर (नवाज) अधिक दबाव था। मैं केवल उसके गलती करने का इंतजार कर रहा था। आप जितने बेहतर तरीके से दबाव से पार पाते हैं उतने ही सफल रहते हैं।” जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो पांड्या जानते हैं कि उन्हें बीच-बीच में शार्ट पिच गेंद करनी होगी ताकि बल्लेबाज कोई गलती करें।
उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी में परिस्थितियों का आकलन करना और उसके अनुसार गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होता है। गेंदबाजी में मेरा मजबूत पक्ष शार्ट पिच गेंदबाजी और सही लेंथ पर गेंदबाजी करना है। यह इनका अच्छी तरह से उपयोग करना और बल्लेबाज को गलतियां करने के लिए मजबूर करने से जुड़ा है।”
हार्दिक और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। जडेजा आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए थे। हार्दिक ने कहा, ‘मैं और जडेजा सात-आठ वर्षों से साथ में खेल रहे हैं। भारतीय टीम को हमेशा शीर्ष तीन बल्लेबाजों के लिए जाना जाता है। हमें बहुत अच्छा लगा कि हमें मौका मिला और हम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे।”
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...