रायपुर।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिह की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले उनकी पत्नी वीणा सिंह कोरोना पॉजिटव पाई गई थीं। वीणा सिंह में कोरोना के लक्षण आने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी सूचना दी थी। वीणा सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रमन सिंह सहित उनके पूरे परिवार का कोविड टेस्ट किया गया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन की रिपोर्ट आज निगेटिव आई। ये उनके लिए राहत देने वाली खबर है।










