Google Analytics Meta Pixel भगवान जगन्नाथ का अंगरक्षक है ये 'बाहुबली' - Ekhabri.com

भगवान जगन्नाथ का अंगरक्षक है ये ‘बाहुबली’

जगन्नाथपुरी धाम के बारे में कौन नहीं जानता है। भगवान जगन्नाथ-भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण का ही एक रूप हैं। इनका ओडिशा स्थित पुरी शहर में एक भव्य मंदिर भी बना हुआ है। आज हम आपको इस मंदिर के अंगरक्षक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो भी श्रद्धालु इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए आता है, उसका ध्यान एक बार भगवान जगन्नाथ के अंगरक्षक पर जरुर जाता है।

अनिल गोचीकर मंदिर में एक अंगरक्षक के तौर पर नियुक्त हैं। वो अपनी बाहुबली जैसी सॉलिड बॉडी और कद के लिए प्रसिद्ध हैं। दिखने में वो किसी एक्टर या मॉडल से कम नहीं हैं। अनिल कोई आम इंसान नहीं हैं, वह 7 बार मिस्टर ओडिशा रह चुक हैं। साथ ही 3 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इसमें इन्होंने दो बार गोल्ड (2017 और 2019) और एक बार सिल्वर (2018) खिताब जीता है। अनिल के परिवारवाले भी मंदिर में सेवक रह चुके हैं। उनके बड़े भाई मंदिर में एक सेवक हैं और इनके माता-पिता भी महाप्रभु के सेवक थे। अब अनिल भी महाप्रभु की सेवा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। अनिल प्रभु के स्नान के लिए पानी देने का कार्य (गराबड़ु सेवा), अंगरक्षक का कार्य (बड़द्वार), और मंदिर ट्रेजरी वैन का संचालन (हड़प सेवा) करते हैं।

जब अनिल से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों के मुताबिक, एक बार जब मुगलों ने श्रीमंदिर पर हमला किया तो उनके पूर्वजों ने महाप्रभु की मूर्ति को पाताली किया था यानि उनकी मूर्ति को ले जाकर छिपा दिया था, ताकि उसे नुकसान ना पहुंचे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाप्रभु की मूर्ति बहुत ज्यादा वजनी है, ऐसे में इसे ले जाकर छिपाना काफी मुश्किल काम था।

Read Also  आईएसआई की नई साजिश, पंजाब को मोहरा बनाकर खालिस्तान आंदोलन भड़काने की योजना

अपने खाने पीने को लेकर अनिल ने बताया कि वो हर दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उठ जाते हैं। इसके बाद नाश्ते में 150 ग्राम अंकूरित मूग और 1 नारियल खाने के बाद जिम्नेशियम जाते हैं। फिर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर वो पनीर, मशरूम, पालक का साग, चावल, वेट प्रोटीन का सेवन करते हैं। उसके बाद करीब साढ़े 12 बजे चावल, पनीर, सोयाबीन, दही सलाद खाते हैं। उसके बाद 3 बजे सब्जी रोटी और एक या दो केले खाते हैं और फिर वो जिम्नेशियम जाते हैं। यहां अनिल करीब 3 घंटों तक फिजिकल एक्सरसाइज करते हैं। अनिल ने बताया कि उनकी सोसाइटी के बच्चों को स्कूल की पढ़ाई के बाद अखाड़े में जाना अनिवार्य है।

ओडिशा के साथ-साथ अनिल अपनी लुक की वजह से सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। कई श्रद्धालु भी अनिल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। अनिल के बड़े भाई बॉडी बिल्डर हैं, इसलिए अनिल का भी इस तरफ रुझान होना काफी साधारण बात है। उन्होंने बड़ी मेहनत की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम बनाया है। फिलहाल वो अपने खेल के साथ-साथ श्रीधाम पूरी में भगवान जगन्नाथ की सेवा करने का काम भी करते हैं। अनिल के बारे में खास बात यह है कि खेल से जुड़ने के बाद भी उन्होंने कभी नॉनवेज को हाथ नहीं लगाया। वो अपनी पूरी जिंदगी शाकाहारी ही बने रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *