Google Analytics Meta Pixel Msdhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास - Ekhabri.com

Msdhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

रायपुर/ दिल्ली।आज जँहा देश के नागरिक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में मग्न थे। उसी बीच शाम 7.30 बजे क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी खबर ने दस्तक दी है। जिसे सुन भारतीय क्रिकेट टीम के फैन अवाक रह गए हैं। एम एस धोनी ने क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

जंहा सभी को खबर है कि शुक्रवार को ही चेन्नई के बाकी खिलाड़ियों के साथ अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। ऐसे में किसी को भी बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पूर्व कप्तान अचानक से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे।


वैसे तो वे हमें IPL में खेलते हुए दिखेंगे। आपको उनके बारे में बताएं कि वे भारत के सबसे कामयाब कप्तान रहे हैं एमएस टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से सभी को चौंकाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मतलब यह है कि अब एमएस धोनी न वनडे की टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे और न ही टी20 खेलते दिखाई पड़ेंगे, लेकिन माही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखेंगे। धोनी टेस्ट फॉर्मेट से काफी पहले ही संंन्यास ले चुके हैं। एमएस शुक्रवार को ही चेन्नई के बाकी खिलाड़ियों के साथ अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। ऐसे में किसी को भी बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पूर्व कप्तान अचानक से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे। एमएस धोनी पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही सक्रिय क्रिकेट से दूर चल रहे थे और क्रिकेट पंडितों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच तब से ही लगातार उनके भविष्य को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इन चर्चाओं के बीच एमएस ने हमेशा ही चुप्पी साधे रखी।

Read Also  भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20:पंड्या ने छक्के से जिताया

लड़का किसी दिन दुनिया पर छा जाएगा किसी ने नहीं सोचा था। 2004 में बांग्लदेश के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 4876, 10773, 1617 रन बनाए। आखिरी बार विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल खेलने वाले माही लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर थे। इस बीच कई बार उनके संन्यास की खबरें भी उड़ी, जो कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं थी।

विश्व कप के बाद एमएस धोनी ने सैन्य ट्रेनिंग में भी हिस्सा लिया था। ट्रेनिंग के दौरान भी एमएस को लेकर लगातार चर्चा होती रही कि माही टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. लॉकडाउन से पहले आईपीएल की तैयारी के लिए लगे चेन्नई शिविर में लंबे समय बाद जब एमएस नेट में लंबे-लंबे शॉट लगाते हुए देखा तो सभी ने यही कहा कि एमएस के भीतर अभी काफी क्रिकेटर बची हुई है, लेकिन कोरोनायावयरस की महामारी ने सारे समीकरण बदल कर रख दिए. और जब करीब तीन महीने के सन्नाटे के बाद कुछ तस्वीर साफ हुई, तो आईपीएल के आयोजन में कुछ विलंब हुआ, तो टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल चला गया।

निश्चित ही इस बात ने एमएस धोनी को संन्यास का फैसला लेने में पूरी मदद की होगी क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप तक एमएस धोनी 40 साल के हो जाएंगे और ऐसे में धोनी ने किसी युवा खिलाड़ी का हक मारना उचित नहीं समझा होगा। बहरहाल, इस चैंपियन खिलाड़ी के प्रशंसकों के लिए अच्छी बात यह है कि आईपीएल के जरिए उन्हें एमएस के आतिशी शॉट और उनके हेलीकॉप्ट शॉटों का दीदार होता रहेगा।

Read Also  दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले को मिलेंगे 7 करोड़, नौकरी भी

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *