Google Analytics Meta Pixel युवक की गोली मारकर हत्या: नक्सलियों को खुलेआम चुनौती देकर कहा था-मुझे मौत का डर नहीं - Ekhabri.com

युवक की गोली मारकर हत्या: नक्सलियों को खुलेआम चुनौती देकर कहा था-मुझे मौत का डर नहीं

 गरियाबंद :- गरियाबंद जिले से महज 8 किलोमीटर दूर ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले हुई इस हत्या की जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। युवक हिंदू मरकाम (33 वर्ष) ने नक्सलियों के खिलाफ 19 वीडियो अपलोड किए थे। वीडियों में उसने साफ कहा था कि उसे मौत का डर नहीं हैं। इस वजह से वो नक्सलियों के निशाने पर था। इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ ही बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार हिंदू मरकाम गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र के भुतबेड़ा गांव में पिछले 10 सालों से अपने मामा के घर रह रहा था। हालांकि एक-दो महीने पहले वो अपने गृह ग्राम नबरंगपुर जिले के कुमली गांव चला गया था। 15 सितंबर को वो कुमली से भुतबेड़ा गांव आने के लिए निकला था। लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास सुनसान इलाके में उसका रास्ता रोककर कुछ लोगों ने नजदीक से उसकी कनपटी पर गोली मार दी। लोग उसे मृत समझकर उसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन उसके करवट बदलने पर पता चला कि वो जिंदा है। तुरंत रायघर पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डेढ़ घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। रायघर पुलिस ने मीडिया में बयान जारी करके कहा है कि हत्या नक्सलियों ने की है। वहीं एसडीओपी मैनपुर अनुज गुप्ता ने भी ओडिशा पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की पुष्टि की है।
युवक चारपहिया वाहनों को किराए पर देता था, साथ ही वीडियो शूटिंग का काम भी करता था। अपने बेबाक बयानों के लिए वो जाना जाता था। उसने 2020 में भुतबेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसमें उसे हार मिली थी। 2 महीने पहले युवक का घर जला दिया गया था, जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए नक्सलियों के खिलाफ लगातार 19 वीडियो अपलोड किए थे। वो अपने वीडियो में नक्सलियों को गलत बताता था, उनके करतूतों की पोल खोलता था। युवक हिंदू मरकाम ने कुछ ग्राम पंचायत के सरपंचों को नक्सलियों से मिला हुआ बताया था। वीडियो में उसने नक्सली को जान से मारने के लिए ढूंढने की बात भी बताई थी। वो यह भी कहता था कि उसे अपनी मौत का डर नहीं है, बल्कि वो खुद नक्सलियों के ठिकाने ढूंढ़ रहा है, ताकि इनका पता पुलिस को दे सके।
हिंदू मरकाम ने यू-ट्यूब पर H3MV के नाम से पेज खोल रखा था। जहां वो अपने वीडियो अपलोड करता था। अंतिम वीडियो उसने एक हफ्ते पहले अपलोड किया था। जिसमें उसने कहा था कि नक्सलियों को बिल्कुल सहयोग ना करें। नक्सलियों को सहयोग करने से कुछ नहीं होगा। ये लोग सिर्फ आपको खोखला करने का काम करेंगे। ये आपके गांव में विकास रोक देंगे। मेरी अपील है कि नक्सलियों के इलाके में रहने वाले लोग पुलिस का सहयोग करें। इसके अलावा भी हिंदू ने नक्सलियों के खिलाफ कई बातें की थीं

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...