रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा की योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए।
बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल थे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपनी क्षमता का उपयोग शासन प्रशासन के कार्यों में और जनता की भलाई के लिए करें। आमजनता में यह संदेश जरूर जाएं कि शासन संवेदनशीलता से बेहतर कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने बैठक के पूर्व 190 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें लगभग 122 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा सामाजिक संगठनों को कलेक्टर निर्धारित रेट से दस प्रतिशत मूल्य पर भूमि आबंटित की जा रही है। इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। सामाजिक संगठनों को भूमि आबंटित होने पर ही उनके भवन की मांग को स्वीकृत की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पात्र हितग्राहियों का सहयोग करें। सभी अधिकारी मुख्यालय में ही निवास करें, ताकि आमजनता के काम में सहुलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार अपेक्षाकृत कम है, यह स्थिति ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को उपलब्ध सभी संसाधनों का उचित लाभ मिले। इसके लिए सभी स्कूल कॉलेजों की नियमित जांच की जाए।
मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिजली से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर निराकरण करें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रस्ताव अपने वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मदिरा के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर सतत् निगरानी रखें। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद सहित संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...