Google Analytics Meta Pixel सेफ्टी क्रिकेट: पहले दिन फ्री हो सकता है मैच:रायपुर में 27 सितम्बर से होगी शुरूआत - Ekhabri.com

सेफ्टी क्रिकेट: पहले दिन फ्री हो सकता है मैच:रायपुर में 27 सितम्बर से होगी शुरूआत

 पहले दिन दो मुकाबलों में इंडिया लिजेंड्स नहीं
रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट के दो लीग मुकाबले, दो सेमिफाइनल और फाइनल मैच रायपुर में खेले जाने हैं। यहां इसकी शुरूआत 27 सितम्बर से होगी। उस दिन बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और आस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के बीच अंतिम लीग मैच खेला जाना है। आयोजकों की ओर से संकेत मिले हैं कि पहले दिन मैच का पास फ्री किया जा सकता है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 10 सितम्बर से कानपुर से शुरू हुआ था। इसके मैच कानपुर के अलावा इंदौर और देहरादून में भी खेले गए। तय हुआ था कि 27 सितम्बर को यहां इंडिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स के बीच एक मैच रायपुर में खेला जाएगा। लेकिन बारिश की वजह से दो मैच प्रभावित हुए और उन्हे री-शेड्यूल कर रायपुर में डाल दिया गया। अब 27 सितम्बर को उसकी जगह बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और आस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। इंडिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स का मुकाबला 25 सितम्बर को देहरादून में होने जा रहा है। 22 सितम्बर को इंडिया लिजेंड्स का मुकाबला इंग्लैंड लिजेंड्स से होना है। अभी तक हुए तीन लीग मुकाबलों में इंडिया लिजेंड्स केवल एक मैच जीता है। दो मैच अनिर्णित रहे हैं। इसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर है। अगर गुरुवार को रविवार के मुकाबले जीत जाता है तो उसके सेमिफाइनल में खेलने की पूरी संभावना बनेगी। 28 एवं 29 सितंबर पहला और दूसरा सेमिफाइनल रायपुर में ही खेला जाना है। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें एक अक्टूबर को फाइनल मैच खेलेंगी। व्यरायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेडियम परिसर में जुटने वाले दर्शकों को अच्छी मोबाइल कनेक्टीविटी के लिए जियो और एयरटेल कंपनियों के अस्थाई टॉवर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्टेडियम में पर्याप्त संख्या में टिकिट काउंटर बनाने को कहा। इसके साथ ही विभिन्न रास्तों से आने वाले लोगो और स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्पष्ट साईनेज आदि लगाने के निर्देश दिए।

Read Also  इस दिवाली, मेहमानों को खिलाएं हेल्दी और चटपटी मसाला ओट्स मठरी...साथ में लाजवाब डिप्स

शहर से स्टेडियम तक बस चलेगी, पार्किंग महंगी हो गई
रायपुर जिला प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए रायपुर शहर से स्टेडियम तक के लिए बस सेवा की व्यवस्था की है। वहीं अपने वाहनों से स्टेडियम पहुंच रहे दर्शकों के लिए पार्किंग शुल्क महंगा कर दिया गया है। इस बार दर्शकों को दोपहिया वाहनों के लिए 20 रुपया और चार पहिया वाहनों के लिए 30 रुपया पार्किंग शुल्क देना होगा। अभी तक दो पहिया के लिए 10 रुपए और चार पहिया के लिए 20 रुपए का प्रस्ताव था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...