मेष राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी छोटी चीज के पीछे भागने से अच्छा है बड़े मौके के बारे में सोचें। यदि निवेश करना चाहते हैं तो बड़े मौके की तलाश करें, लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और समझे, अन्यथा गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाने में कामयाब रहेंगे, उनके द्वारा दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा।
वृष राशि : आज का दिन आपकी रचनात्मकता बढ़ाएगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में यदि कोई लाभ का मौका मिले, तो उसे हाथ से जाने नहीं देना है। विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। इसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आप आज किसी की कही सुनी बातों पर लड़ाई झगड़ा न करें।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी किसी पुरानी की हुई गलती के लिए आपको परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ेगी। आज आपके शांत स्वभाव के कारण विरोधी आपका लाभ उठाया सकते हैं। ग्रहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी की सलाह पर चलकर आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग आज किसी मनचाहे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आप अपनी अपेक्षाओं से अधिक धन कमाएंगे जिसकी आपको प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा के लिए जाए, तो परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करें।धन उधार देते समय सावधानी बरतें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कामकाज के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बड़े बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसे करने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई मित्र धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में आज आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों का सदस्य मान रखेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको निवेश संबंधी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ काम रुकने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है । आज कानूनी मामले में न पड़ें। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले, तो बेहतर रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपको किसी कानूनी मामले में कुछ सलाह दे सकते हैं, इसलिए उनसे सलाह मश्वरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई संबंधित समस्या हो, तो उसमे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा।
धनु राशि : आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यक्रम में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया पद दे सकते है, लेकिन कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आप अपने गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो आप उनका समाधान भी खोजने में कामयाब रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उनके सारे काम बनेंगे। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में चल रही कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी खरीदारी में कोई भारी छूट मिल सकती है। आपके आज किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपनी माताजी से आज किसी बात पर उलझ सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन होने से वह स्थानांतरण कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि : आज के दिन आपको धन लाभ के काफी अवसर मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी और काम भी अच्छा चलेगा। आय के विभिन्न स्त्रोत मिलने से आप अपने कुछ रुके हुए काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आप की छवि और निखर कर आएगी। आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। व्यापार से संबंधित यदि कुछ मामलों में समस्या आ रही है, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकती हैं। आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की भी मिल सकती है। यदि आप किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिल पाएगी। आपके अकस्मात कुछ खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, जिन्हें आपको पूरा भी करना भी करना होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...










