इंडोनेशिया के मलंग रीजेंसी के कांजुरुहान स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच के दौरान हिंसा भडक उठी। यहां अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया क्लब के बीच मैच हो रहा था। मैच में अरेमा की टीम हार गई। इसके बाद दोनों टीम के फैंस आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ गया कि सामान्य मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। इस हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 180 से अधिक ग घायल हो गए। मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
इंडोनेशिया की पुलिस के मुताबिक स्टेडियम में क्षमता से ज्यादा लोग मैच देखने के लिए पहुंचे थे।हार से निराश फैंस भड़के और जीतने वाली टीम के समर्थकों से लड़ने लगे। लड़ाई के बाद वहां भगदड़ मची और ज्यादातर लोगों की मौत भगदड़ में ही हुई है। मैदान में हुए दंगे के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने माना की प्रशासन भीड़ को काबू नहीं कर पाया।
इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने शनिवार देर रात एक बयान जारी कर घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि खेल के बाद जो हुआ उसकी जांच शुरू करने के लिए एक टीम मलंग के लिए रवाना हो गई है। पीएसएसआई ने कांजुरुहान स्टेडियम में अरेमा समर्थकों की हिंसा पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि हमें खेद है और पीड़ितों के परिवारों और घटना के लिए सभी पक्षों से माफी मांगते हैं।
पूर्वी जावा प्रांत में इंडोनेशिया के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने बताया कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच एक मैच के बाद हारने वाले पक्ष के समर्थक मैदान पर आ गए और हिंसा करने लगे। मैच के देखने 40 हजार दर्शक मौजूद थे। उनमे से तकरीबन तीन हजार दर्शक मैदान की ओर भागे। हालात को काबू करने के लिए अधिकारियों को आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिसके बादभगदड़ मच गई और दम घुटने के मामले सामने आए है। घटना में 127 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से दो पुलिस अधिकारी हैं। स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हो गई और बाकी की अस्पताल में मौत हो गई।
इस बीच मैदान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि सैकड़ों फैंस मैदान पर घुस गए और फिर वहां पर एक दूसरे पर हमला करने लगे। फुटेज में लोगों को मलंग के स्टेडियम में पिच पर दौड़ते हुए और बॉडी बैग की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। दंगों के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है। अरेमा एफसी टीम को इस सीजन के बाकी मैचों के लिए मेजबानी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। लीग के मालिक पीटी एलआईबी के अध्यक्ष निदेशक अखमद हादियन लुकिता ने कहा कि पीएसएसआई के अध्यक्ष से निर्देश मिलने के बाद हमने निर्णय की घोषणा की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...