सुप्रीम कोर्ट की ओर से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच का आदेश आते ही बिहार के राजनीतिक दलों में श्रेय लेने की होड़ मच गयी है। बिहार अस्मिता से जुडे सुशांत मामला सभी दल आसन्न विधानसभा चुनाव में भुनाना चाहते हैं। यही वजह है कि सभी दल के नेता खुलकर इस मामले में यह जताने की कोशिश में हैं कि उनकी ही पहल के कारण मामले की जांच सीबीआई को सौंपा गया है।
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले सुशांत केस में हमने सड़क से लेकर सदन तक सीबीआई जांच की मांग की थी। उसी का परिणाम था कि 40 दिनों से सो रही बिहार सरकार को कुंभकर्णी नींद से जागना पड़ा। तेजस्वी ने उम्मीद जताई कि एक तय समय सीमा में न्याय मिलेगा।
उधर, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने कहा कि आखिरकार सर्वोच्च न्यायालय में सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिली है। साथ ही वह यह कहने से नहीं चूके कि इस केस की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार भी प्रकट किया है।
युडीए नेता और जनता दल राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संयोजक अशफाक़ रहमान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुशांत केस की सीबीआई जांच का स्वागत करते हुए कहा कि सीबीआई जांच से बिहार के लाल को इंसाफ मिल सकेगा। मगर इसका राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच किसी दल के प्रयास से नहीं, बल्कि जनदबाव का नतीजा है। इससे सुप्रीमकोर्ट की आम-आवाम में आस्था बढ़ी है। कोर्ट का यह निर्णय वाक़ई स्वागतयोग्य है। वहीं जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शुरू से शंका जताई थी कि इसमें बड़ी साजिश की बात कही गयी थी। उस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अनुशंसा पर मुहर लगाकर यह सिद्ध कर दिया कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले की जांच ठीक ढंग से नहीं कर रही थी और कहीं ना कहीं इस मामले को दूसरी दिशा की ओर ले जाने की साजिश चल रही थी।
युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने भी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लोगों का न्याय पर विश्वास बढ़ेगा और सीबीआई सारे मामलों को सामने लाकर असली मुजरिम को न्याय के कटघरे में खड़ा करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...