Google Analytics Meta Pixel टी-20 रैंकिग में सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर बरकरार - Ekhabri.com

टी-20 रैंकिग में सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर बरकरार

फार्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिग में बल्लेबाजों में रैंकिग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं और साथ ही भारत के शीर्ष रैंकिग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध हाल में भारत की घरेलू टी-20 सीरीज के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं। सूर्यकुमार के 838 अंक हैं। सूर्यकुमार शीर्ष-10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

 

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और अनुभवी विराट कोहली क्रमश: 13वें और 14वें पायदान पर हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 16वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड में मौजूदा टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज मेजबान देश के डेवोन कान्वे श्ाीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हो गए। कान्वे ने बांग्लादेश के विरुद्ध नाबाद 70 और फिर पाकिस्तान के विरुद्ध भी नाबाद 49 रन की पारी खेली। वह आस्ट्रेलिया के आरोन फिच और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मलान को पछाड़कर 760 रेटिग अंक के साथ बल्लेबाजी रैंकिग में तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करैम 777 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं। बल्लेबाजों रैंकिग में शीर्ष तीन बल्लेबाज रिजवान, सूर्यकुमार और बाबर आजम अपनी पिछली रैंकिग पर बने हुए हैं।

 

वनडे रैंकिग में भारत के दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराने के बावजूद शिखर धवन को रैंकिग में छह स्थान का नुकसान हुआ। वह 17वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध वनडे सीरीज से बाहर रहे कोहली और रोहित को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा। कोहली सातवें जबकि रोहित आठवें स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर (33) और संजू सैमसन (93) ने बल्लेबाजी रैंकिग में लंबी छलांग लगाई। तीसरे वनडे में चार विकेट चटकाने वाले स्पिनर कुलदीप यादव सात स्थान के फायदे से शीर्ष-25 में पहुंच गए। जसप्रीत बुमराह 10वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं। स्पिनर युजवेंद्रा सिह चहल 20वें स्थान पर हैं।

Read Also  IND vs WI दूसरा टेस्ट:भारत को तीसरा झटका, कप्तान रोहित 80 रन पर आउट

 

भारत के डिविलियर्स बन सकते हैं सूर्यकुमार : स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को आस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचें रास आएंगी और वह आगामी टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध द्विपक्षीय सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार ने आस्ट्रेलियाई धरती पर भी अपनी फार्म जारी रखी। उन्होंने पश्चिम आस्ट्रेलिया के विरुद्ध अभ्यास मैच में भारत की 13 रन की जीत में 35 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली थी।

 

स्टेन ने कहा कि वह मैदान के चारों तरफ शाट मारने में सक्षम अद्भुत खिलाड़ी हैं और मुझे एबी डिविलियर्स की याद दिलाता है। वह भारत का डिविलियर्स हो सकता है और अभी वह जिस तरह की फार्म में हैं, उसे देखते हुए विश्व कप में निश्चित तौर पर उस पर निगाहें टिकी रहेंगी। स्टेन ने कहा कि आस्ट्रेलिया की परिस्थितियां सूर्यकुमार के खेल के अनुकूल हैं जिससे वह विश्व कप में अपनी चमक बिखेर सकते हैं।
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। वह 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी।

 

स्टेन ने कहा कि वह इस तरह का खिलाड़ी है जो गेंद की तेजी का उपयोग करना पसंद करता है। पर्थ, मेलबर्न और वहां के सभी मैदानों में थोड़ा अतिरिक्त तेजी होगी, इसलिए आप उसका उपयोग कर सकते हैं। आप उसे फाइन लेग, विकेट के पीछे खेल सकते हैं और सीधे शाट भी लगा सकते हैं। सूर्यकुमार बैक फुट का भी बहुत अच्छा खिलाड़ी है। उसके बैकफुट कवर ड्राइव शानदार हैं और वह बड़ी खूबसूरती से फ्रंट फुट पर भी कवर ड्राइव खेलता है। इसलिए वह आलराउंड खिलाड़ी है और आस्ट्रेलिया में विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...