Google Analytics Meta Pixel आइपीएल के बाजार में खिलाड़ियों पर धनवर्षा - Ekhabri.com

आइपीएल के बाजार में खिलाड़ियों पर धनवर्षा

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की मेगा नीलामी शनिवार को होगी, जिसमें श्रेयस अय्यर और श्ाार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। इस साल 10 से ज्यादा क्रिकेटरों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लग सकती है और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं। श्रेयस सबसे महंगे साबित हो सकते हैं, जबकि श्ाार्दुल और इश्ाान पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। अगर इनके लिए फ्रेंचाइजी में होड़ लग जाती है तो दाम काफी ऊपर जा सकते हैं। दीपक चाहर और युजवेंद्रा सिंह चहल को भी 10 करोड़ से अधिक मिलने की उम्मीद है।
महेंद्र सिंह धौनी (चेन्न्ई सुपरकिंग्स), विराट कोहली (रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है। टीमों की नजरें मध्यक्रम के बल्लेबाजों, कलाई के स्पिनरों और आलराउंडर खिलाड़ियों पर रहेंगी। केएल राहुल (17 करोड़) रिटेंशन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस पंजाब किंग्स (72 करोड़ पर्स), सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ पर्स) और राजस्थान रायल्स (62 करोड़ पर्स) जैसी टीमों को लुभा सकते हैं। इन टीमों को मध्यक्रम में गेम चेंजर खिलाड़ी की जरूरत है। धौनी की चेन्न्ई टीम (सीएसके) जांचे परखे खिलाड़ियों पर भरोसा करेगी, जबकि पंजाब और राजस्थान जैसी टीमें आदतन बचे हुए खिलाड़ियों में से चयन पर जोर देंगी। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पास मुंबई के पूर्व रण्ाजी धुरंधर अभिषेक नायर हैं, जो सीईओ वेंकी मैसूर के सबसे विश्वस्त सहयोगी हैं और नीलामी में उनकी चलती है। उनकी नजरें भी श्रेयस अय्यर पर रहेंगी, क्योंकि उन्हें ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत है जिसे कप्तान बनाया जा सके। वरुण चक्रवर्ती जैसे फिटनेस समस्याओं से जूझते रहने वाले खिलाड़ी को बरकरार रखकर टीम ने हालांकि गलती की है क्योंकि अब उनके पास 48 करोड़ रुपये का पर्स ही बचा है।
यह मेगा नीलामी है और टीमों को कम से कम 18 खिलाड़ियों की जरूरत है तो भारतीय खिलाड़ियों (कैप्ड या अनकैप्ड) को टीमें हाथोंहाथ लेंगी। यही वजह है कि पिछले साल पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है और वह इससे पांच गुना अधिक पा सकते हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर रहे आवेश्ा खान का आधार मूल्य 20 लाख रुपये है, लेकिन यह 50 गुना बढ़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...