Google Analytics Meta Pixel ई डिस्टिक पोर्टल द्वारा नागरिक लॉगिन से अब एक माह में 4 आवेदन की सुविधा - Ekhabri.com

ई डिस्टिक पोर्टल द्वारा नागरिक लॉगिन से अब एक माह में 4 आवेदन की सुविधा

सिटीजन आईडी के दुरुपयोग रोकने के लिए चिप्स की पहल
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के पोर्टल में आवश्यक परिवर्तन करते हुए अब एक मोबाइल नंबर से एक माह में अधिकतम केवल 4 आवेदन की सीमा तय कर दी गई है. यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर विश्नोई ने बताया कि विगत दिनों ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आम नागरिकों की सुविधा के लिए दिए गए सिटीजन लॉगिन का दुरुपयोग करने के समाचारों को देखते हुए चिप्स द्वारा स्वत संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवेदन करने की संख्या को सीमित किया गया है। एक माह में 4 से ज्यादा आवेदन की दशा में नागरिक लोक सेवा केंद्र, चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा लोक सेवा केंद्र द्वारा संचालित समस्त सेवाओं पर लागू होगी। समीर विश्नोई ने बताया कि शीघ्र ही ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना का उन्नत नवीन पोर्टल प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति नागरिक लॉगइन का दुरुपयोग ना कर सके। ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के नवीन पोर्टल में उपरोक्त सुविधा के साथ-साथ प्रत्येक लोक सेवा केंद्र के लिए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे जिसे केंद्र संचालकों को अपने केंद्र में पठनीय स्थल पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इस प्रमाण पत्र में संबंधित केंद्र का पूर्ण विवरण दर्ज होगा और इंक्रिप्टेड क्यूआर कोड भी होगा जिससे कोई भी नागरिक स्कैन कर अथवा वेब में आईडी डालकर उस सेंटर की वैधता को जांच सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सेवा के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क दशार्ती हुई पावती भी प्रत्येक हितग्राही को दी जाएगी ताकि हर नागरिक से सेवा शुल्क से अवगत रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...