Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन के पूर्व में बढ़ रही तो दक्षिण में पिछड़ रही रूसी सेना - Ekhabri.com

यूक्रेन के पूर्व में बढ़ रही तो दक्षिण में पिछड़ रही रूसी सेना

रूसी सेना को हाल के दिनों में पूर्वी यूक्रेन में बढ़त हासिल हुई है तो दक्षिण में उसे कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से कब्जे वाले खेरसान में रूसी सेना को यूक्रेनी सेना से मुकाबले में पीछे हटना पड़ा है। वहां पर तैनात रूसी अधिकारियों ने नागरिकों से रूस के सुरक्षित क्षेत्र में जाकर रहने के लिए कहा है। वैसे खेरसान को रूस इसी महीने अपना हिस्सा बना चुका है। इस बीच बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने रूस को विश्व व्यवस्था से दरकिनार करने की कोशिशों को लेकर पश्चिमी देशों को आगाह किया है। कहा, किसी को नहीं भूलना चाहिए कि रूस के पास परमाणु हथियारों का बड़ा भंडार है और वह भंडार विशेष कारण से  तैयार किया गया है। बेलारूस की सत्ता पर 28 साल से काबिज लुकाशेंको को रूसी राष्ट्रपति पुतिन का खास सहयोगी माना जाता है।

 

खेरसान को वापस लेने के लिए यूक्रेन की सेना का अगस्त से अभियान जारी है। यूक्रेनी सेना का दावा है कि अभी तक खेरसान के 75 ठिकाने रूसी सेना से छीन लिए गए हैं, जबकि एक सितंबर से अभी तक डोनेस्क प्रांत में 43 ठिकानों पर यूक्रेनी सेना ने पुन: नियंत्रण पा लिया है। यूक्रेन सरकार की वेबसाइट पर बताया गया है कि मुक्त कराए क्षेत्रों की संख्या समय के साथ बढ़ रही है। बीते करीब डेढ़ महीने में युद्धग्रस्त 600 ठिकाने रूसी कब्जे से मुक्त कराए जा चुके हैं।

 

माना जा रहा है कि जमीनी मुकाबले में रूसी सेना के कमजोर पड़ने के कारण ही रूस ने इस सप्ताह यूक्रेन में बड़े हवाई हमले किए। वैसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन हवाई हमलों का कारण कर्च ब्रिज पर हुए विस्फोट का जवाब बताया है। यूक्रेन के पूर्वी भाग में स्थित बाखमुट पर कब्जे के लिए रूसी सेना भीषण हमले कर रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वहां पर रूसी सेना की बर्बरता पर रेडक्रास और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गौर करना चाहिए।

Read Also  गणतंत्र दिवस के अवसर पर रूस के कैडेट्स का भारत दौरा

 

नाटो देश करेंगे परमाणु हथियारों के साथ अभ्यास
यूक्रेन में रूस के परमाणु हमले के पैदा हुए खतरे के बीच नाटो के सदस्य देशों की सेनाएं सोमवार को बेल्जियम, उत्तर सागर और कई अन्य स्थानों पर परमाणु हथियारों के हमले और उससे बचाव का अभ्यास करेंगी। इस अभ्यास में अमेरिका के अत्याधुनिक बी-52 बमवर्षक विमानों सहित कुल 60 विमान हिस्सा लेंगे।

 

जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों को जीत का भरोसा दिया
यूक्रेन में रक्षक दिवस मनाया गया। इसमें राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश के लिए जान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश को बचाने सुरक्षा बलों का आभार जताया। जेलेंस्की ने भरोसा दिया कि यूक्रेन की जमीन के हर टुकड़े को वापस लिया जाएगा। यूक्रेन रूस के साथ चल रहे युद्ध को जीतेगा और अपना गौरव कायम रखेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...