Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान में 57 साल बाद खुला भारतीय को जमीन देने का मामला - Ekhabri.com

पाकिस्तान में 57 साल बाद खुला भारतीय को जमीन देने का मामला

पाकिस्तान के लाहौर में एक न्यायाधीश ने एक भारतीय नागरिक को सरकारी जमीन आवंटित कर दी। पाकिस्तान के कानून के अनुसार यह भू आवंटन नियम विरुद्ध हुआ। 57 साल बाद लाहौर हाईकोर्ट ने इसे गंभीर कानूनी गलती करार दिया है। भू आवंटन का आदेश देने वाले न्यायाधीश ने यह कार्य गलती से नहीं किया था। लाभ पाने वाले भारतीय ने उनके समक्ष अपने विदेशी होने के कई सुबूत रखे थे। लाभार्थी को शत्रु देश भारत का नागरिक जानने के बाद भी न्यायाधीश ने उसे लाहौर के मौजा मलकू इलाके में जमीन आवंटित की। यह जमीन 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान छोड़कर भारत गए लोगों की थी।

मौजा मलकू अब लाहौर के छावनी क्षेत्र का हिस्सा है। इसकी 23 कनाल नौ मरला (11,861 वर्ग मीटर) जमीन भारतीय नागरिक मुहम्मद उमर, पुत्र जग्गू मेव को आवंटित की गई। वह भारत के हरियाणा प्रदेश के फिरोजपुर झिरका जिले के मौजा उमरा के थे। राजस्व कार्यालय के अनुसार मुहम्मद उमर बंटवारे के कई साल बाद पाकिस्तान आए थे। विभाग के दस्तावेजों में जमीन के कब्जेदार के रूप में उनका नाम 1964 में दर्ज हुआ।

यह मामला 45 साल बाद तब खुला जब अब्दुल रहमान और अन्य ने अदालत में अर्जी देकर खुद के उमर का उत्तराधिकारी होने का दावा किया। यह अर्जी उमर की 2002 में मौत के बाद दायर की गई। अर्जी में गुजारिश की गई कि मुहम्मद उमर की मौत के बाद 23 कनाल नौ मरला जमीन राजस्व रिकार्ड में अब्दुल रहमान, सुभान खान, इलियास खान और सुभानी के नाम दर्ज की जाए। अर्जी में इन सभी ने खुद को भारत का स्थायी निवासी बताया। इसी के बाद दशकों पुराना मामला खुला और पता चला कि जमीन का आवंटन एक न्यायाधीश के गलत आदेश के चलते हुआ था।

Read Also  पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग लेकर निकलते हैं खूंखार आतंकी

अर्जी देने वालों ने मुहम्मद उमर की मृत्यु का भारत में बना प्रमाण पत्र अदालत में पेश किया। उमर की मौत हरियाणा के फिरोजपुर झिरका जिले में सन 2002 में हुई थी। मामला सामने आने के बाद पाकिस्तान के सरकारी अमले में अफरातफरी मच गई और आवंटन को रद करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...