Google Analytics Meta Pixel मुसीबत में फंसे तानाशाह किम जोंग उन ने बहन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - Ekhabri.com

मुसीबत में फंसे तानाशाह किम जोंग उन ने बहन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कोरोना महामारी के कहर और वैश्विक प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। इसको लेकर वहां के शासक किम जोंग उन खासे परेशान हैं। ऐसे में तानाशाह किम को लगता है कि अगर अमेरिका से संबंध सुधार जाए तो उनके देश माली हालात सुधार जाएगी। अमेरिका से खराब संबंधों के कारण ही उस पर वैश्विक प्रतिबंध लगा है। उधर चीन भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। यही वजह है कि तानाशाह किम ने अपनी बहन को अमेरिका से संबंध सुधारने की दिशा में पहल करने की जिम्‍मेदारी दी है।

इससे पहले किम ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की एक सभा को बताया कि देश अप्रत्याशित और अपरिहार्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। इससे विकास के लक्ष्यों में देरी हो रही है। उत्तर कोरियाई मीडिया के मुताबिक बैठक में खराब अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा कारण प्रतिबंधों को बताया गया। इसके अलावा बाढ़ और कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था को दो दशकों में सबसे बुरी स्थिति में लाने में अहम भूमिका निभायी है।

उत्तर कोरिया की इस हालत को लेकर दक्षिण कोरियाई सांसदों ने पत्रकारों को बताया कि देश की खुफिया एजेंसी के मुताबिक किम ने सियोल और वाशिंगटन के साथ अपनी छोटी बहन किम यो जोंग को संबंध बेहतर करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बीते दिनों एक राजनयिक मामले में भी उन्होंने सार्वजनिक भूमिका निभाई भी थी।

खुफिया एजेंसी के सदस्य हा ताए-कींग ने कहा कि इस कदम से संकेत नहीं मिलता है कि किम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के समान “सामूहिक नेतृत्व” प्रणाली को अपना रहे थे। हा ताए कींग ने कहा, किम जोंग उन की पूरी शक्ति उत्तर कोरिया की वर्तमान नेतृत्व शैली के तहत ही काम कर रही है।

Read Also  ईरान ने की युद्ध की आधिकारिक घाेषणा, इजराइल पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला शुरू

इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप में पूर्वोत्तर एशिया और परमाणु नीति के वरिष्ठ सलाहकार डुयोन किम ने संदेह जताया कि सर्वोच्च नेता के रूप में किम अपना अधिकार त्याग देंगे। उन्होंने कहा, “उत्तर कोरिया में सत्ता का आंशिक हस्तांतरण अतिशयोक्ति प्रतीत होता है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *