Google Analytics Meta Pixel 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर ली दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति पद की शपथ - Ekhabri.com

127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर ली दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति पद की शपथ

दुनिया के सबसे ताकतवर माने जाने वाले देश अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बिडेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बिडेन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।  अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बिडेन को एक रंगारंग कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं कमला हैरिस अमेरिका की 49वें उपराष्ट्रपति बनीं। 56 वर्षीय कमला ने पहली महिला,  पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया।

शपथ ग्रहण के साथ ही बिडेन ने अपने पहले ही भाषण में स्पष्ट कर दिया कि वह सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीन ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर जो बाइडन को शुभकामनाएं,  भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।

बिडेन ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कहा, “मतभेद रहेंगे, यही लोकतंत्र है, लेकिन मतभेद विभाजन की सीमा तक नहीं बढ़ना चाहिए। मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति हूं।” उन्होंने इस मौके को ‘लोकतंत्र की घड़ी ‘ बताते हुए कहा कि इस समय संकट और चुनौतियां बहुत हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में ही हम इसका सामना कर सकते हैं। उन्होंने इसमें ‘संयुक्त’ शब्द पर विशेष जोर दिया। कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मिलकर हम इस संकट से पार पा लेंगे। अपने भाषण का अंत उन्होंने ‘धन्यवाद अमेरिका ‘ कह कर किया।

Read Also  लद्दाख के पास चीन कर रहा बड़ी सैन्य तैयारी

फिलीस्तीनी नेता महमूद अब्बास ने जो बिडेन को अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने पर बधाई दी और कहा है कि क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए वह साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। डब्ल्यूएएफए न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अब्बास ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी और गंभीर समस्याओं के समाधान की दिशा में उनकी सफलता की कामना की। फिलीस्तीनी नेता ने कहा, उम्मीद है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र ही नहीं बल्कि विश्व में शांति और स्थिरता के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...