रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (SCOI) ने जरुरतमंदों को दीप दान करने का अभियान शुरू किया है। बुधवार को इसकी शुरुआत हो गई। शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल ने कई परिवारों को दीए दान किए। ये कार्यक्रम रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि भारत प्रभु राम-कृष्ण की भूमि है। यहां दीप का बहुत महत्व है। जो देश से प्रेम करता है वो यहां कि मिट्टी से प्रेम करता है। देश की मिट्टी से बने दीये लोगों की जिंदगियों में रोशनी लाते हैं। मेरी यही कामना है कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का उजियारा हो। काउंसिल के इस अभियान को सराहते हुए संत ने कहा कि समाज में बांटने की परंपरा का विस्तार होगा तो सक्षम वर्ग गरीबों तक खुशियां पहुंचा सकता है। सिंधी समुदाय यही प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद अजित कुकरेजा, भाजपा नेता पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, आनन्द कुकरेजा,राम गिडलानी ,अमर गिदवानी,उदय शदाणी मौजूद रहे। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (SCOI) के प्रेसीडेंट ललित जयसिंघ ने बताया कि काउंसिल की तरफ से इस बार 1 लाख दीपक दान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का मकसद न सिर्फ लोंगों को दीपावली पर दीपक देना है बल्कि वो कुम्हार जिन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ता है, उन्हें भी आय का साधन मुहैया कराना है। ये दीपक रायपुर और आस-पास के कुम्हारों से खरीदें गए हैं, ताकि सम्मान से उन्हें भी आर्थिक मदद मिले।
इन जगहों से ले सकतें हैं फ्री में दीये
काउंसिल का ये अभियान तीन दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार 20 अक्टूबर को कटोरा तालाब चौक और शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड के पास दीपक बांटे जाएंगे। 21 अक्टूबर शुक्रवार को पंडरी कपड़ा मार्केट और लाखे नगर चौक में दीपक वितरण होगा। 22 अक्टूबर शनिवार को न्यू राजेंद्र नगर झूलेलाल मूर्ति के सामने दीया वितरण होगा। काउंसिल के युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी,महामंत्री सुनील वाधवा,गौतम रेलवानी समेत अन्य पदाधिकारियों की टीम लोगों को दीपक वितरित करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...