ईरान की पर्वतारोही एल्नाज रेकाबी का दक्षिण कोरिया से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के बाद ईरान पहुंचने पर तेहरान हवाईअड्डे पर समर्थकों व प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसकों ने प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहीं रेकाबी का चैंपियन की तरह स्वागत किया। रेकाबी द्वारा बिना हिजाब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने पर विवाद उठ खड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही थी कि उन्हें ईरान पहुंचते ही गिरफ्तार किया जा सकता है।
ईरान पहुंचने पर उन्होंने सरकारी टीवी के सामने फिर दोहराया कि ऐसा अनजाने में हुआ था। बात करने के दौरान वह भावहीन और सतर्क दिखीं। कहा, “मैं लौट आई हूं और बिल्कुल स्वस्थ हूं। ईरान के लोगों को इस दौरान हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगती हूं”। इमाम खामनेई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ देखी गई, इनमें बिना हिजाब पहने महिलाएं भी शामिल थीं। एयरपोर्ट से रेकाबी कहां गईं यह पता नहीं है।
टि्वटर पर किए गए पोस्ट के अनुसार, तेहरान एयरपोर्ट से ड्राइविग के दौरान उनके समर्थक व प्रदर्शनकारी ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। समर्थकों व फारसी भाषी मीडिया ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
ईरान में पुलिस हिरासत में महसा अमीनी की मौत के बाद एक माह से अधिक समय से हिजाब विरोधी आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारियों के बीच जैसे ही रेकाबी के बारे में सूचना पहुंची तो उनका उत्साह दोगुना हो गया था। रेकाबी ने इंटाग्राम पर एक पोस्ट कर कहा, मुझे प्रतियोगिता के दौरान दीवार पर चढ़ने के लिए एकाएक बुलाया गया, उस समय मेरे हेड कवर में कुछ समस्या आ गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...