Google Analytics Meta Pixel Ekhabri खास खबर: आज करें इस तरह पूजा देवी लक्ष्मी की होगी कृपा - Ekhabri.com

Ekhabri खास खबर: आज करें इस तरह पूजा देवी लक्ष्मी की होगी कृपा

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को लक्ष्मी पूजा के रूप में मनाया जाता है। आज दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की करना मंगलकारी होगा। मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा करने से सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।

अमावस्या तिथि कब से कब तक-

अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

शुभ मुहूर्त


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है।

दिवाली 2022 पूजन सामग्री

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा, आरती की जाती है। इस दिन की पूजा के लिए पूजन सामग्री चाहिए होती है
गणेश- लक्ष्मी जी की मूर्ति, साथ में मां सरस्वती की तस्वीर। चांदी का सिक्का क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है। पूजा के लिए फूल, खासकर मां लक्ष्मी को कमल का फूल पसंद है, इसलिए वो सबसे जरूरी है।



इसके अलावा इन चीजों की जरूरत होती है। चंदन, सिंदूर, कुमकुम, केसर, पांच यज्ञोपवीत, चावल, अबीर, गुलाल, हल्दी, सोलह श्रृंगार का सामान (चूड़ी, मेहंदी, पायल, बिछिया, काजल, बिंदी, कंघा)।

5 सुपारी
5 पान के पत्ते
छोटी इलायची
लौंग
मौली या कलावा
फूलों की माला
तुलसी दल
कमलगट्टे
साबुत धनिया
कुशा और दूर्वा
आधा मीटर सफेद कपड़ा
आधा मीटर लाल कपड़ा
दीपक
बड़े दीपक के लिए तेल
नारियल
पंच मेवा (मखाना, किशमिश, छुहारा, बादाम, काजू आदि)
गंगाजल
पंचामृत (शहद, दूध, शक्कर, दही, गंगाजल, दूध)
शुद्ध घी
मौसम के हिसाब से फल (गन्ना, सिंघाड़े आदि)
नैवेद्य
मिठाई
इत्र की शीशी
लकड़ी की चौकी



Read Also  आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कही बड़ी बात, बोले- 'जो पीएम मोदी के साथ नहीं, वो देशद्रोही'

पूजा विधि

पहले मां लक्ष्मी को स्थापित किया जाता है, फिर नए कपड़ों और गहनों से गणेश लक्ष्मी का श्रृंगार किया जाता है, उसके बाद फूल, सिंदूर, पान-सुपारी, इन चीजों से सजावट होती है और पूजा होती है। फिर फल चढ़ाएं और मंत्र पाठ करें, इसके बाद मां लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाएं और उनके सामने रखे सिक्कों की भी पूजा करें, इसके साथ ही दुर्बा और गंगाजल से छीटे दें। नारियल और कलश की स्थापना करने के बाद दीपक में ज्योत लगाए और घरों के कोने कोने में दीपक रख दें, फिर आरती शुरू करें


मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्त्यै नमस्त्यै नमस्त्यै नमों नम:।

इसका मतलब है हे मां शक्ति आप सदैव हमारे पास लक्ष्मी (धन) के रूप में निवास करें, हम अपने हृदय से आपको बारंबार प्रणाम करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...